भारत में टीवी सीरियल और टीवी शो का क्रेज दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है। फिल्मों से ज्यादा दर्शक टेलीविजन देखना पसंद करते हैं। दर्शक टीवी पर अपने पसंदीदा बहुत गिने-चुने ही शो और सीरियल देखना पसंद करते हैं। जिसके चलते इसका सीधा असर टीआरपी पर पड़ता हैं। आपको बता दें, इस हफ्ते का BARC रिपोर्ट आ गया है। नागिन-3 को छोड़ दिया जाए तो BARC रिपोर्ट में उलटफेर देखने को मिल रहा हैं। वैसे आपको बता दें, पिछले कई हफ्तों से लेकर इस हफ्ते भी एकता कपूर की 'नागिन 3' पहले नंबर पर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए कामियाब हो गई हैं। इस सीरियल हो दिवाली की छुट्टियों का बहुत फायदा मिला हुआ नजर आ रहा हैं। और तो और जब से एकता कपूर की 'नागिन 3' शो ऑन एयर हुआ है। तब से अब तक नंबर 1 की पोजीशन कायम हैं। यहां तक की सलमान खान का शो बिग बॉस भी इसकी बादशाहत को डगमगा नहीं पाए।
Bigg Boss 12: वीकेंड के वार पर होने वाला है खूब धमाका, सलमान खान संग नजर आएंगी प्रीति जिंटा
आपको बता दें, सलमान खान के शो 'बिग बॉस-12' को टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली है। दिवाली को देखते हुए बिग बॉस मेकर्स ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को कैसे टास्क दिए जिससे इस शो को खूब TRP आए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया हैं।
एकता कपूर की 'नागिन 3' के बाद नंबर दो पर कुंडली भाग्य, तीन पर कुमकुम भाग्य, चार पर कुल्फी कुमार बाजेवाला, इस सीरियल में पिछले हफ्ते पिता सिकंदर और बेटे तेवर का प्यार भरा रिश्ता दर्शकों को बहुत पसंद आया हैं। पाच पर ये रिश्ता क्या कहलाता है, छठ पायदान पर शक्ति - अस्तित्व के एहसास की, सातवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति, आठवें पर इश्क़ सुभान अल्लाह, नौवें पायदान पर सोनी सब का तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दसवें पायदान पर जी रिश्ते अवार्ड 2018 ने अपना कब्जा जमाया हुआ हैं। शॉकिंग बात यह है कि दिन पर दिन सलमान खान के शो बिग बॉस की टीआरपी गिरती ही जा रही है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates