सोनी टीवी के धारावाहिक ‘बेहद’ का सस्पेंस दर्शकों को काफी भा रहा है। इन दिनों आप देख रहे है कि माया (जेनिफर विंगेट) और अर्जुन (कुशाल टंडन) की शादी की तैयारियाँ शुरु हो गई है और अभी उनकी हल्दी की रस्म को निभाया जाएगा। प्यार में पागल माया अर्जुन के लिए कुछ भी करने को तैयार है। पहले भी आप देख चुके है कि अपने प्यार को पाने के लिए माया किसी की जान भी लेने में नहीं कतराती है। [इसे भी पढ़ें- मनवीर गुर्जर की भाभी को दिया नीतिभा कौल ने करारा जबाव, कह दी इतनी बड़ी बात]
माया के किरदार में जेनिफर दर्शकों के रोंगटे खड़ें कर देती है वही इस धारावाहिक में उनकी कुछ भी पा लेने की जिद लोगों को काफी भाती है। आपको बता दें कि एक बार फिर माया ने कुछ ऐसा किया है कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि अर्जुन को स्पेशल महसूस कराने के लिए माया अपने बाएं हाथ पर उसके नाम का टैटू बनवाएगी। टैटू देखने के बाद अर्जुन काफी खुश होगा और उसे गले से लगा लेगा। [इसे भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है: टूट जाएगी कार्तिक और नायरा की शादी, ये रही वजह]
आपको बता दें कि अर्जुन और माया की शादी इतनी आसानी से नहीं होने वाली है क्योंकि खुद माया के पिता उसकी खुशी को छीनने में लगे है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया के पिता उसे सरेआम बेइज्जत करने की कोशिश करेंगे और कुछ ऐसा करेंगे कि माया हल्दी की रस्म को निभाने से ही इंकार कर देगी और ये सारी बातें मीडिया तक पहुँच जाएगी। कमेंटबॉक्स में हमें बताएं कि क्या आपको लगता है कि माया को उसका प्यार मिल पाएगा?