Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bharat: फिल्म के सेट से सामने आई नई तस्वीर, कुछ इस अंदाज में बाघा बॉर्डर पर खड़े दिखे सलमान और कटरीना

सलमान खान लगातार अपनी आगामी फिल्म 'भारत' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 15, 2018 11:10 AM IST

Bharat: फिल्म के सेट से सामने आई नई तस्वीर, कुछ इस अंदाज में बाघा बॉर्डर पर खड़े दिखे सलमान और कटरीना

सलमान खान लगातार अपनी आगामी फिल्म भारत के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान फिल्म भारत की टीम के साथ पंजाब के लुधियाना में इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। भले ही सलमान फ़िलहाल भारत की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, इसके बावजूद वो नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सुर्ख़ियों में बनी हुए हैं। कुछ घंटो पहले सलमान खान ने एक तस्वीर ट्विट की हैं। सामने आई इस तस्वीर में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में यह दोनों वाघा बॉर्डर के गेट पर खड़े हो कर पाकिस्तान के तरफ देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान और कैटरीना की पीठ नजर आ रही हैं। बात दें, फिल्म में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति के रोल में नजर आएंगे जो 18 से लेकर 70 साल तक का सफर तय करेगा।

लुधियाना में बनाया गया फिल्म 'भारत' के लिए बाघा बॉर्डर का सेट, सलमान खान ने शुरु की नए शेड्यूल की शूटिंग

वैसे आपको बता दें, सामने आई तस्वीर में भले ही बाघा बॉर्डर दिखाई दे रहा हो लेकिन ये बाघा बॉर्डर नहीं हैं। यह एक बाघा बॉर्डर की हू-ब-हू नकल हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुबंई, माल्टा और अबू धाबी में हुई थी। इस तस्वीर के सामने आने से एक दिन पहले फिल्म ‘भारत’ के सेट एक और फोटो शेयर की गई थी। जिसे सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने ट्विटर पर शेयर किया था। सामने आई इस तस्वीर में भी सलमान खान का बैक नजर आ रहा हैं, साथ ही कटरीना उनकी तस्वीर खींचती हुई दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दें, सलमान खान और कटरीना कैफ की यह फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। इससे पहले अब तक फिल्म से जुडी कई तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों के सामने आ चुकी हैं। खबर के मुताबिक, सलमान खान फिल्म भारत में एक बार फिर कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा फिल्म में तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।