Emraan Hashmi Songs: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता जिन्होंने पर्दे पर ना जानें कितने बोल्ड सीन दिए फिर भी उनका नाम अपनी किसी भी को-स्टार के साथ जुड़ा नहीं। आज इमरान का जन्मदिन है और इमरान 38 साल के हो गए है। इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ऐसी-ऐसी प्रेम कहानियाँ दी है जिसकी मिसाल हमेशा दी जाएगी। बात करें फिल्म आवारापन की तो उस फिल्म में इमरान के अभिनय को भुला पाना नामुमकिन है। इस फिल्म की कहानी ने ना सिर्फ लोगों के दिलों को छुआ था बल्कि जब- जब भी इमरान की फिल्मों की बात आएगी इस फिल्म का जिक्र जरुर होगा।
इमरान के अभिनय में इतना दम है कि उनकी हर फिल्म में हिरोइन के साथ केमेस्ट्री एक जादू सा करती है। कंगना रानौत, प्राची देसाई, श्रुति हसन, तनुश्री दत्ता, सोनल चौहान, विद्या बालन से लेकर जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनकी केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। बात करें इमरान की फिल्मों की तो उनकी कई ऐसी फिल्में रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल ना दिखाया हो लेकिन उन फिल्मों के गाने लोगों के जुबान पर चढ़ें भी और दिल में उतर गए। आइए इमरान के जन्मदिन पर एक बार फिर से सुनते है उनके वो गाने जिन्हें कभी भी सुना जाएं दिल के गिटार जरुर बजने लगेंगे।
इसमें कोई शक नहीं है कि गैंगस्टर फिल्म का यह गाना हर किसी को पसंद ना हो। इस गाने में इमरान और कंगना ने जादू बिखेरा था उसने सीधे लोगों के दिल के तार छेड़ दिए।
फिल्म जन्नत में इमरान की जोड़ी को सोनल के साथ लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के सभी गाने अच्छे थे लेकिन फिल्म 'जन्नत' के गाने ने लोगों के दिलों को छू लिया।
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबंई में इमरान का किरदार बिल्कुल अलग था और इस फिल्म का एक गाना जोकि इमरान और प्राची पर फिल्माया गया था उसका जादू आजतक बरकरार है जी हाँ हम बात कर रहे है इस फिल्म के रोमांटिक गाने 'पी लूँ' की।
फिल्म क्रूक के गाने 'तुझको जो पाया' को सुनकर आप जरुर हमेशा खो जाते होंगे। इमरान और नेहा शर्मा पर इस गाने को फिल्माया गया है। इमरान के जन्मदिन के खास दिन पर एक बार फिर से सुनिए इस गाने को।
सोहा अली खान के साथ उनकी जोड़ी फिल्म 'तुम मिले' में लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के टाइटल सान्ग में दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है।
फिल्म 'मर्डर 2' में जैक्लीन के साथ इमरान ने काफी हॉट सीन दिए थे। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री वाकई काफी शानदार थी। इस फिल्म के इस गाने को सुनकर बेशक आपका दिन गुलाबी हो जाएगा।
इमरान हाश्मी की फिल्म दी डर्टी पिक्टर के गाने, डॉयलाग्स और बोल्ड सीन्स को भूल पाना किसी के लिए भी नामुमकिन है। इस फिल्म के सूफी गाने में इमरान और विद्या ने एक अलग ही जादू बिखेरा था।
दी डर्टी पिक्टर के बाद विद्या और इमरान की शानदार जोड़ी फैंस को फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में एक बार फिर से देखने को मिली थी। इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू ना किया हो लेकिन इस फिल्म के गाने सीधे लोगों के दिल में उतर गए।
फिल्म 'अजहर' में इमरान ने क्रिकेटर अजरुद्दीन के किरदार को पर्दे पर एक बार फिरसे जीवंत किया था। इस फिल्म में अजरुद्दीन की जिदंगी के हर पहलु को दिखाया गया था। फिल्म में संगीता बिजलानी का किरदार निभाने वाली नरगिस फाकरी के साथ उनके इस रोमांटिक गाने की बात ही अलग है। अगर आप भी कहना चाहते है किसी से अपने दिल की बात तो इस गाने को जरुर एक बार सुने और अपने प्यार को सुनाए।
जब इमरान के फिल्मों के गाने की बात करेंगे तो इस गाने को भूल पाना मुमकिन नहीं। यह गाना किसी फिल्म में नहीं है लेकिन इस अलबम ने लोगों को अपने अधूरे प्यार को एक बार फिर से याद करने का मौका दिया। इस गाने में इमरान और इशा गुप्ता के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।
इन गानों को सुनने के बाद आप भी कमेंटबॉक्स में इमरान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते है और साथ ही आप अपने फेवरेट गाने के बारें में जरुर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates