अपनी कातिलाना मुस्कान से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जुही चावला आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस इंडिया रह चुकी जूही ने बॉलीवुड में 30 साल लंबा सफर तय किया है जिसमें उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, फिल्म कयामत से कयामत तक के जरिए उनको पहला ब्रेक मिला जिसके बाद उन्होंने आज तक मुड़ के नहीं देखा और वो आज भी फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। जूही की आगामी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है जिसमें उनके साथ सोनम कपूर अनिल कपूर और राजकुमार राव स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
जूही ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी का है और वो दो बच्चों की मां हैं। इसके अलावा जूही के फैंस उनके बारे में कम जानते हैं, इसलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं जूही चावला से जुड़े कुछ रोचक बातें जो आपको नहीं पता होंगी।
View this post on InstagramEid Mubarak ...!!!! ????????????????????
A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on
जूही हरियाणा के अंबाला से ताल्लुक रखती हैं। मजेदार बात यह है कि उन्होंने केवल 17 साल की उम्र में मिस इंडिया ब्यूटी का खिताब अपने नाम कर लिया था। वही मिस यूनीवर्स प्रतियोगिता में उनको बेस्ट कॉस्ट्यूम के खिताब से नवाजा गया था।
View this post on InstagramOur days are happier when we give people a bit of our heart rather than a piece of our mind ?
A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on
जूही एक बेहतरीन अदाकारा के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं, वो पिछले 7 सालों से संगीत का रियाज कर रही हैं।
इन सब खूबियों के अलावा जूही का अपना खुद का बिजनेस भी है। जूही मुंबई में पिज्जा मेट्रो पिज्जा नाम का एक रेस्टोरेंट की मालकिन हैं।
जूही ने बॉलीवुड के लगभग सभी एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन यह जान कर आपको हैरानी होगी कि उन्होंने कभी भी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं की है।
रिसेप्शन में गिफ्ट लेने को लेकर दीपवीर का बड़ा फैसला, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे दंग
शायद आप नहीं जानते हैं कि जूही ने हिंदी भाषा के अलावा और कई भाषाओं की भी फिल्मों में काम किया हैं। उन्होंने पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलगू भाषा में भी फिल्में की हैं।
हमारी तरफ से जूही चावला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
Subscribe Now
Enroll for our free updates