बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार हिमेश रेशमिया की कार का मंगलवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। हिमेश रेशमिया के ड्राइवर राम रंजन बिहार के रहने वाले हैं, जिन्हें एक्सीडेंट में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी गंभीर है और एक्सीडेंट के कारणों की तहकीकात अभी जारी है।
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा', 'नाम है तेरा', 'आप की कशिश' और 'तेरा सुरूर' जैसै चार्ट-बस्टर गाने दिए हैं। हिमेश ने फिल्मों में संगीत देने के साथ-साथ अदाकारी भी की है। दर्शकों ने उन्हें 'आप का सुरूर', 'कर्ज', 'खिलाड़ी 786' और 'द एक्सपोजे' में देखा था।
हिमेश रेशमिया के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्हें सलमान खान ने बॉलीवुड में चांस दिया था। इसके बाद हिमेश रेशमिया और सलमान खान ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। हालांकि कुछ समय के बाद सलमान खान और हिमेश के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच ये दूरियां क्यों आई, यह किसी को नहीं पता है। हालांकि बाद में दोनों ने फिर से सुलह कर ली।
हाल में हिमेश रेशमिया ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वांतूर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था। जिसमें हिमेश ने ही संगीत दिया था। यह यूलिया वांतूर का पहला म्यूजिक वीडियो था, जिसमें उन्होंने हिन्दी में गाना गाया था। यूलिया के इस म्यूजिक वीडियो को सलमान खान ने खूब प्रमोट किया था। आप हिमेश रेशमिया के एक्सीडेंट मामले से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ हिन्दी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates