मंगलवार सुबह ही यह खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई कि बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो उठे थे। हालांकि हम आपको बताना चाहेंगे कि हिमेश रेशमिया किसी भी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए हैं और पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उनके ड्राइवर का एक्सीडेंट जरूर हुआ है लेकिन वो भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
संगीतकार हिमेश रेशमिया ने कुछ देर पहले ही टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए इन खबरों को अफवाह करार दिया है और बताया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं। हिमेश रेशमिया के अनुसार, ‘मैं कार में नहीं था और मेरा ड्राइवर भी पूरी तरह से ठीक है। उसके पैर में थोड़ी चोट लगी है और वो हॉस्पिटल में है। हम जल्द ही वापस आएंगे। जब वो वॉशरूम जाने के लिए अपनी कार से बाहर आया तब उसे एक कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी कार को दूसरी कार ने पीछे से टक्कर मारी थी। वैसे वो मेरा ड्राइवर नहीं है, वो मेरे पिता का ड्राइवर है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं, मेरे एक्सीडेंट की खबरें पूरी तरह से गलत हैं।’
हिमेश रेशमिया के लिए फैंस के लिए यह खबर बड़ी राहत की तरह है। संगीतकार हिमेश रोशमिया ने इंडस्ट्री को कई सारे हिट गाने दिए हैं, जो लोगों की जुबान पर आज भी हैं। एक समय ऐसा था जब उनके और इमरान हाशमी के गाने चार्ट-बस्टर हुआ करते थे। दोनों ने मिलकर एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश रेशमिया को इंडस्ट्री में लाने वाले भाईजान हैं, उन्होंने ही हिमेश को पहली बार अपनी फिल्म में म्यूजिक देने का मौका दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates