भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान कुछ देर पहले ही पाकिस्तान से भारत पहुंचे हैं। अभिनंदन को 27 फरवरी के दिन पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था, जिसके बाद पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री ने यह ऐलान किया था कि वो 1 मार्च के दिन दोपहर में भारतीय वायुपुत्र को हमारे देश के हवाले कर देंगे। अभिनंदन वर्धमान को बाघा बॉर्डर के माध्यम से भारत के हवाले किया गया है, जिसके बाद से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी अभिनंदन की वापसी की खुशी मना रहा है और अब तक शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक कई सारे सितारे ट्वीट करके दिल की बात कह चुके हैं।
शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘घर वापस लौटने से बेहतर कोई भी फीलिंग नहीं होती है। घर ही वो जगह होती है जहां प्यार, उम्मीद और सपने मिलते हैं। अभिनंदन आपने पूरे देश को शक्ति दी है। हम सब आपके शुक्रगुजार हैं।’
There is no better feeling than Coming back Home, for home is the place of love, hope & dreams. Ur bravery makes us stronger. Eternally grateful. #WelcomeBackAbhinandan pic.twitter.com/NFTRINu6Mw
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 1, 2019
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘वेलकम बैक अभिनंदन वर्धमान। आप हमारे असली हीरो हैं। आपकी घरवापसी ने दिखा दिया है कि अभी भी लोगों मानवीय मूल्य जिंदा हैं। भारत माता की जय’
Welcome back home #WelcomeBackAbinandan a true hero. These humane actions give hope that all humanity is not lost. Bharat mata ki Jai
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 1, 2019
अदाकारा प्रीति जिंटा तो भारत में हैं भी नहीं लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर से खुशी जाहिर करते हुए विदेश से लिखा है, ‘यहां आधी रात है लेकिन में अभी तक नहीं सोई हूं। मैं बहुत खुश हूं कि अभिनंदन वर्धमान घर वापस आ गए हैं। मैं समझ सकती हूं कि इस समय उनके परिवार किस तरह की भावनात्मक लड़ाई लड़ रहा होगा। एक-एक मिनट, एक-एक जन्म के बराबर लग रहा होगा।’
It’s midnight & I cannot sleep. I’m so happy that #AbhinandanVartaman is going to be coming home. I can only imagine what his family feels right now. Every minute will feel like a lifetime & the heart will skip many beats. #WelcomeBackAbhinandan ? We salute your bravery & valour
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 1, 2019
देखिए बॉलीवुड के बाकी सितारे क्या-क्या ट्वीट कर रहे हैं:
We salute your bravery and valour....we applaud your strength in the face of adversity....#WelcomeHomeAbhinandan
— Karan Johar (@karanjohar) March 1, 2019
Everyone awaits your return . Proud of you sir !! Salutes to the brave son of india #WelcomeHomeAbhinandan
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) March 1, 2019
Everyone awaits your return . Proud of you sir !! Salutes to the brave son of india #WelcomeHomeAbhinandan
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) March 1, 2019
बता दें इस समय पूरा देश अभिनंदन वर्धमान की तारीफ कर रहा है और उनके जज्बे को सलाम कर रहा है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates