Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

ठाकरे परिवार की वजह से सरकार 3 से सेंसरबोर्ड को है आपत्ति, जानें पूरा मामला

हाल ही में सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी चार कट लगाए थे

By: Garima Singh  |  Published: February 21, 2017 11:02 AM IST

ठाकरे परिवार की वजह से सरकार 3 से सेंसरबोर्ड को है आपत्ति, जानें पूरा मामला

हाल ही में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सरकार 3 के रिलीज डेट की घोषणा की गई थी फिर इसके डेट को आगे खिसकाने की भी बात सामने आई। हर फिल्म में सेंसरबोर्ड की कैंची चलनी ही है। ऐसा लगता है कि सेंसरबोर्ड अपने काम के नाम पर बेसिर पैर के कट करने लगा है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में भी चार कट लगाए थे। फिल्म सरकार 3 को लेकर भी कुछ इसी तरह की बातें सामने आ रही है। लेकिन इस बार सेंसर बोर्ड ने हद ही कर दी है। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस अपडेट: ‘द गाजी अटैक’ ने पहले हफ्ते में कमाये 15.75 करोड़ रुपये !!]

दरअसल सेंसरबोर्ड को इस फिल्म के ट्रेलर से दिक्कत है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सेंसर बोर्ड को इस ट्रेलर के कुछ सीन्स खटकने लगे और उन्होंने फरमान जारी कर दिया कि इस फिल्म से वह सीन हटाए जाए। सेंसरबोर्ड ने कहा है कि ट्रेलर से कुछ सीन की कांट-छांट करनी होगी। उनका मानना है कि जिस तरह से अमिताभ बच्चन के किरदार को फिल्माया गया है उससे बाल ठाकरे के परिवार की गलत छवि लोगों तक पहुँचेगी। [इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस अपडेट: दूसरे हफ्ते में ‘रईस’ और ‘काबिल’ से पीछे रह गई ‘जॉली एल.एल.बी.2’ !!]

इस फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया है। साल 2005 में आई फिल्म सरकार सीरीज की यह अगली फिल्म है। साल 2008 में सरकार राज आई थी। बता दें कि यह फिल्में भारतीय राजनीति पर आधारित है। सरकार 3 में भी आपको कुछ इसी तरह का मसाला देखने को मिलेगा।


About the Author

Garima Singh