Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जानें कितने कट के बाद 'ओके जानू' को किया सेंसरबोर्ड ने पास

शाद अली द्वारा निर्देशित ये फिल्म तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ का हिंदी रीमेक है

By: Garima Singh  |  Published: January 4, 2017 5:40 PM IST

जानें कितने कट के बाद 'ओके जानू' को किया सेंसरबोर्ड ने पास

तमिल फिल्म ‘ओके कनमनी’ की हिंदी रीमेक ‘ओके जानू’ में फैंस आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखने के लिए बेताब है। आपको बता दें कि ‘ओके कनमनी’ मणिरत्नम ने बनाई थी। साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार शाद अली द्वारा निर्देशित 'ओके जानू' को यू/ ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। [इसे भी पढ़ें- आखिरकार अक्षय कुमार ने साइन कर ही ली एक बायोपिक फिल्म, ‘पैड-मैन’ बनकर बेचेंगे सेनेट्री नेपकिन !!]

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सिर्फ चार डायलॉग्स पर कट्स लगाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में जो बातें काटने के लिए कही गई हैं वो डायलॉग्स के सिर्फ माइनर कट्स हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि तमिल फिल्म 'ओके कनमनी' को लेकर सेंसर ने काफी बवाल किया था। सेंसरबोर्ड को लिव इन रिलेशनशिप को लेकर आपत्ति थी और इस वजह से निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम को रिवाइसिंग कमेटी में जा कर इस फिल्म को पास करवाना पड़ा था। सेंसर चीफ पहलाज निहलानी का मानना है कि अब जमाना पहले से बदल गया है। पहले लड़का -लड़की शादी से पहले मिलते नहीं थे अब वो शादी से पहले साथ रहते हैं इसलिए अब हमें समाज के नए मानकों का सम्मान करना होगा। लगता है कि काफी विरोधों के बाद अब सेंसरबोर्ड को थोड़ी बहुत समझ आ गई है। [इसे भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को किसी खास ने भेजा यह तोहफा, देखें तस्वीरें]

जनवरी में एक बार फिर आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी इस फिल्म के जरिए फैन्स से रूबरू होगी। इससे पहले ये दोनों ‘आशिकी 2’ में साथ नजर आए थे। ‘ओके जानू’ का निर्देशन शाद अली ने किया है। ये फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपने अभी तक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा तो नीचे देख सकते है।

देखें फिल्म का ट्रेलर


About the Author

Garima Singh