सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर आज रात करीब 8 बजकर 58 मिनट पर हमारे सामने होगा। हम सभी इसके लिए बहुत उत्सुक है। सलमान की हर फिल्म का इंतजार सभी को तहेदिल से होता है। पिछली फिल्म सुल्तान का टीजर जब आना था तो लोग इसके इंतजार में बेकरार से हुए जा रहे थे और इस बार भी कुछ ऐसा ही हाल है। सलमान खान सोशल मीडिया पर इसके टीजर के लिए हर दिन नए नए पोस्टर के साथ इसका काउंटडाउन कर रहे थे, लगातार पाँच दिनों से सलमान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को टीजर के काउंटडाउन की जानकारी दे रहे थे। आज इंतजार की घड़ियाँ खत्म होने को है और लगभग 8 घंटे में ट्यूबलाइट का टीजर हमारे सामने होगा। खैर इससे पहले जानते है कि जिन पोस्टर्स को सलमान ने साझा किया है आखिर वह किस तरह से फिल्म के बारे में हिंट दे रही है।
टीजर रिलीज होने से पहले इन पाँच पोस्टर्स पर नजर डालते है कि आखिर इस पोस्टर के पीछे का राज क्या है। यह पोस्टर फिल्म के प्लॉट के बारे में कुछ हद तक हिंट दे रहे है आईए जानते है इन पोस्टर्स में आखिर फिल्म की कहानी कहाँ छुपी है। [इसे भी पढ़ें- सबसे पहले पिता सलीम खान ने देखी सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' और कह दी ये बात]
#1
इस पोस्टर में हम देख सकते है कि सलमान किसी यात्रा पर है और वह काफी खुश नजर आ रहे है। अगर पोस्टर को आप ध्यान से देखें तो पाएंगे कि जिस बस में सलमान नजर आ रहे है उसकी बॉडी पर मैप बना हुआ है और ऐसा लग रहा है कि वह बॉर्डर के आसपास यात्रा कर रहे है। जैसा कि हम सभी जानते है कि यह फिल्म इंडो-चाइना वार पर आधारित है और इस पोस्टर में वह हिंट छुपा हुआ है।
#2
हमारे पास इस फिल्म का दूसरा टीजर पोस्टर है जिसमें दो लोग किसी खाड़ी के छोर पर खड़े दिख रहे है। दोनों खुशी से चिल्लाते हुए दिख रहे है। हम कह सकते है कि इनमें से एक सलमान खान है और दूसरे सोहेल खान हो सकते है। हमने सुना है कि दोनों इस फिल्म में एक-दूसरे के भाई का किरदार निभा रहे है। यह एक खुशनुमा तस्वीर है और शायद यह सीन फ्लैशबैक के अंन्तर्गत आएगा। ऐसी संभावना है कि सलमान इस फिल्म में अपने गुमशुदा भाई की तलाश में है। [इसे भी पढ़ें- सलमान खान के गले में टंगें इन जूतों में ही छिपी है फिल्म 'ट्यूबलाइट' की कहानी]
#3
अपनी यात्रा के दौरान सलमान नए दोस्त बनाते है और हो सकता है कि यह फिल्म का वह सीन है जहाँ फिल्म की कहानी में बहुत बड़ा मोड़ आता है। इस पोस्टर में आप देख सकते है कि कुछ जवान पहाड़ो पर मार्च करते नजर आ रहे है। और इसी पोस्टर में आप देख रहे है कि सलमान और उनके नन्हें को-स्टार मैटिन रे एक दूसरे को इमोशनली गले लगाते हुए नजर आ रहे है। ऐसा लग रहा है कि यात्रा के दौरान सलमान के साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी भनक किसी को भी नहीं होगी। ऐसा लग रहा है कि किसी घटना के बाद अब सलमान को इस बच्चे की रक्षा करनी है।
#4
फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान और सोहेल साफ साफ दिख रहे है। ऐसा लग रहा है कि बस के ऊपर बैठकर दोनों गा रहे है। शायद दोनों अपने घर रानीखेत की ओर जा रहे है। इसका मतलब कि सलमान एक छोटे इलाके में रहते है जिसे दुनिया में हो रही चीजों के बारें में कुछ भी नहीं पता है। शायद युद्ध के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होगा कि उन्हें कुछ सीख मिले या फिर सलमान का किरदार युद्ध में तैनात लोगों को कुछ सीख देकर चले जाएंगा। [इसे भी पढ़ें- टॉम हैंक की अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' का है खास कनेक्शन]
#5
हम एक सलमान के चेहरे पर खुशी देख सकते है और ऐसा लग रहा है कि वह एक ऐसी भीड़ का हिस्सा है जिसकी इस गतिविधि में कोई भी दिलचस्पी नहीं है और सिर्फ सलमान इसमें काफी उत्साहित है। अकेले वही अपना हाथ खड़े करते हुए दिख रहे है।