Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chhath Puja 2018: अमिताभ बच्चन ने प्रदेशवासियों को छठ की दी शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा दिल छूने वाला ये मैसेज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर त्यौहार पर काफी एक्टिव नजर आते है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 13, 2018 11:13 AM IST

Chhath Puja 2018: अमिताभ बच्चन ने प्रदेशवासियों को छठ की दी शुभकामनाएं, ट्विटर पर लिखा दिल छूने वाला ये मैसेज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर त्यौहार पर काफी एक्टिव नजर आते है। दशहरा, दिवाली, होली के दौरान सोशल मीडिया के जरिए अक्सर शुभकामनाएं देते नजर आ जाते हैं। मंगलवार को छठ पर्व के अवसर पर भी सूपरस्टार अमिताभ बच्चन ने देशवासियों को बधाई देने से नहीं चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए ट्विटर करते हुए लिखा हैं की- 'उगते सूरज की पूजा' तो संसार का विधान है, पर केवल और केवल हम 'भारतवासी' अस्ताचल सूर्य की भी अराधना।'

OMG! 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली अमिताभ बच्चन के करियर की पहली फिल्म बनी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', हैरान हो जाएंगे फैंस

बता दें, देशभर में आज छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा हैं। यह पर्व 11 नवंबर से शुरु हो चुका है। यह महापर्व खासकर बिहार में श्रद्धा भाव से मनाया जाता हैं। 13 नवंबर शाम को प्रथम अर्ध्य सांझ अर्घ्य और साथ ही बुधवार सुबह सूर्य उदय के दौरान दूसरा प्रातः कालीन अर्ध्य दिया जाएगा। जैसे ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा की शुभकामनाएं दी वैसे ही फैन्स भी इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिया हैं।

बात दें, अमिताभ बच्चन हाल ही में आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' ने नजर आए थे। यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी । 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' ने पहले तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए अच्छी कमाई कर लिया थी। लेकिन नेगेटिव फिल्म रिव्यू के चलते चौथे दिनों से दर्शकों ने इसे रिजेक्ट करना शुरू कर दिया हैं। पहले दिन फिल्म ने 52.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म के दुसरे दिन कमाई में भारी गिरावट देखने को मिला। ये सिलसिला अभी भी जारी हैं। चौथे दिन फिल्म ने 119 करोड़ की ही कमाई की। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां बहुत ही बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म पर बजट लगभग 300 करोड़ खर्च हुए है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के अलावा कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें