भारत में #MeToo अभियान के बाद अलग-अलग इंडस्ट्रीज से सेक्शुअल हैरासमेंट की कई नई और चौकाने वाली कहानियां सामने आ चुकी हैं। जिसके चलते अब तक कई महिलाओं ने सीनियर अभिनेता आलोक नाथ पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए सबको हैरान कर दिया हैं। इसके बाद आलोक नाथ पर कड़ी कारवाई करते हुए सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है। बात दें, CINTAA ने कुछ घंटो पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए अभिनेता आलोक नाथ को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। देखिए सिंटा का यह ट्वीट-
#MeToo ट्विटर पर 'संस्कारी बाबूजी' की निकली हवा, आलोक नाथ के खिलाफ ऐसे आ रहे हैं अब रिएक्शन
In view of the various allegations of sexual harassment and misconduct against Mr. Alok Nath, after due diligence and consideration, the Exec. Committee of #cintaa has decided to expel him from the Association. @sushant_says @renukashahane @FIA_actors @sagaftra @RichaChadha pic.twitter.com/tcNgooWLW6
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) November 13, 2018
सोशल मीडिया के जरिए जारी ट्वीट के मुताबिक, 'मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ अब तक कई महिलाओं ने सेक्शुअल हैरासमेंट और गलत व्यवहार के कई आरोपों लगाया हैं। आलोक नाथ पर लगे आरोपों पर विचार करने के बाद CINTAA की एग्जिक्यूटिव कमिटी ने उन्हें असोसिएशन से निकालने का फैसला लिया है। बात दें, पिछले दिनों आलोक नाथ ने CINTAA को अपना जवाब देते हुए अपने पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया था। बात दें, पिछले महीने इंडस्ट्री से जुड़ी कई महिलाओं ने सामने आ कर बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। सबसे पहले विंता नंदा ने आलोक नाथ पर आरोप लगाया इसके बाद एक एक कर सभी महिलाओं ने आलोक नाथ की खिलाफत की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। संध्या ने सोशल मीडिया पर ट्विटर करते हुए पर एक लंबी पोस्ट जारी किया था। अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए विंता नंदा का सपॉर्ट किया था। मामले को और बढ़ता देख आलोक नाथ ने राइटर-प्रड्यूसर विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। इसके बाद आलोक नाथ ने राइटर-प्रड्यूसर विंता नंदा पर मुकदमा दायर करते लिखित माफी और बतौर मुआवजा एक रुपये की मांग की थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates