‘कमांडो 2’ पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, अब फिल्म में नहीं दिखेगा यह सीन

इस सीन का बच्चों पर विपरीत परिणाम हो सकता था इसलिए काट दिया गया, पढ़ीए पूरी रिपोर्ट

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: March 3, 2017 12:00 PM IST

विद्युत् जामवाल, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता की फिल्म ‘कमांडो 2’ आख़िरकार आज रिलीज़ हो गई है। ज़बरदस्त एक्शन से भरपूर इस फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। ‘कमांडो 2’ से एक्शन का सिक्वेंस हटा दी गई है। फिल्म में काफ़ी देर तक चलनेवाला एक्शन सीन अब नज़र नहीं आएगा। बच्चों पर विपरीत परिणाम ना हो इसलिए इस एक्शन सीन को फिल्म से हटा दिया गया है।

‘कमांडो 2’ से इस एक्शन सीन को हटाने का मकसद बताया गया कि फिल्म बच्चों के देखने के लायक बनें। हालांकि ‘कमांडो 2’ के निर्माता विपुल शाह ने इस पर अपनी सफ़ाई दे दी है। विपुल का कहना है कि, 'सेंसर बोर्ड ने सिर्फ एक सीक्वेंस काटा है। यह ठीक है। लेकिन मेरी फिल्मों के एक्शन सीन भयानक नहीं होते।' विपुल ने पहलाज निहलानी का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि, 'मुझे लगता है वो बस अपना काम कर रहे हैं। पहलाज को अटैक करना फैशनेबल होगा लेकिन मैं इस ट्रेंड का हिस्सा नहीं बनना चाहता।'[इसे भी पढ़ें:अब ‘एक्शन स्टार’ विद्युत जामवाल भी देना चाहते हैं ‘न्यूड’ सीन, जानिए क्या कहा इन्होने]

बता दें, इससे पहले पहलाज निहलानी ने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को सर्टिफिकेट ना देने का फैसला किया था। इसलिए उनका ज़बरदस्त विरोध किया गया।[इसे भी पढ़ें:अक्षय कुमार के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है यह एक्शन स्टार, अपना मुकाम बनाने के लिए है बेक़रार]

आपको बताते चलें, ‘कमांडो 2’ में विद्युत् जामवाल, अदा शर्मा, ईशा गुप्ता के अलावा फ्रेडी दारूवाला और आदिल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। देवें भोजानी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। आपने ‘कमांडो 2’ देख ली है तो हमें बताइये आपको यह फिल्म कैसी लगी ?