दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब रियल लाइफ में जीवनसाथी बन गए हैं। इन दोनों ने परम्परागत कोंकणी रीती-रिवाज के साथ विवाह कर लिया है। इटली में समारोह के साथ रणवीर और दीपिका की शादी हो गई हैं। इन दोनों की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी हैं। इटली के लेक कोमो में दीपिका-रणवीर की शादी के फंक्शन्स पिछले कुछ दिनों से धूमधाम से शुरू थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी को प्राइवेट रखी थी। इन दोनों की शादी में सिर्फ 30 मेहमानों ने शिरकत की थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दीपिका और रणवीर ने सात फेरे लिया। अभी तक इन दोनों की शादी से जुडी एक भी तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आया हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में मोबाइल फोन ना ले जाने की हिदायत दी थी।
शादी से पहले यानी कल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मेहंदी, सगाई और संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर इटली ने में अपनी रूहानी आवाज के जरिए चार चांद लगाए। यह पूरा सेरेमनी खूबसूरत लेक कोमो में होगा। खबर के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले गहनों का भी इंश्योरेंस करवाया है। साथ ही शादी के वेन्यू के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी भी मेहमान को मोबाइल साथ लाने की इजाजत नहीं दी गई हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका भारत में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए मुंबई और बैंगलोर में रिसेप्शन देंगे। पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी करने का फैसला लिया।
बात दें, दीपिका और रणवीर शादी के बाद दोनों 18 नवंबर को भारत लौटेंगे। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में इन दोनों की रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इन दोनों की शानदार रिसेप्शन पार्टी बेंगलुरु में 21 नवंबर और मुंबई में 28 नवंबर साथ 1 दिसंबर को होगी।
बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
Subscribe Now
Enroll for our free updates