Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: रिसेप्शन में गिफ्ट लेने को लेकर दीपवीर का बड़ा फैसला, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 13, 2018 9:55 AM IST

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: रिसेप्शन में गिफ्ट लेने को लेकर दीपवीर का बड़ा फैसला, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। यह दोनों परिवार के साथ इटली पहुंच चुके हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तरह रणवीर और दीपिका ने भी अपनी शादी में मोबाइल बैन रखा हैं। इसके बावजूद रणवीर और दीपिका की प्री वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आ रही हैं। महज दो दिनों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के दुसरे के पति-पत्नी के रूप में स्वीकार करते हुए शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों के फैन्स उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: शुरू हो गई दीपवीर की शादी की तैयारियां, इटली में आज संगीत सेरेमनी कार्यक्रम

खबर के मुताबिक, शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन रखेंगे। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, रिसेप्शन के दौरान रणवीर और दीपिका आने वाले मेहमानों से किसी तरह का कोई गिफ्ट अक्सेप्ट नहीं करेंगे। जी हां, सोशल मीडिया के जरिए सामने आया रिसेप्शन कार्ड में इन दोनों ने अपने गेस्ट्स से गिफ्ट ना लाने का अनुरोध किया हैं। साथ ही यह भी खबर हैं की, अगर उन्होंने कोई गेस्ट्स देना चाहता हैं तो वो उन्हें चैरिटी के लिए डोनेट कर दें। खबर के मुताबिक, रणवीर और दीपिका पिछले कुछ समय से एक संस्था से जुड़े हुए हैं। यह दोनों चाहते हैं की शादी में मिलने वाले सभी गिफ्ट वो चैरिटी के रूप में इस संस्था को दान कर देंगे।

वैसे आपको बता दें, रणवीर और दीपिका मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में परिवार और खास दोस्तों को 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे। साथ ही बेंगलुरू में 21 नवंबर को रिसेप्शन देने की बात कही जा रही हैं। बात दें, पिछले दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने शादी का ऐलान किया था। तब से इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बन गई थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैन्स भी इन दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।