Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

#DeepVeerKiShaadi: शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने bollywoodlife का जताया आभार, खूबसूरत कार्ड के साथ भेजी मिठाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मीडिया को मिठाई के डब्बे के साथ एक खूबसूरत सा नोट भी गिफ्ट किया हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 15, 2018 3:29 PM IST

#DeepVeerKiShaadi: शादी के बाद दीपिका-रणवीर ने bollywoodlife का जताया आभार, खूबसूरत कार्ड के साथ भेजी मिठाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी कर ली। 15 नवंबर को आज सिंधी रिवाजों से दोनों शादी कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, कल की तरह आज भी अपनी शादी में लाल कलर की ड्रेस पहन सकते हैं। आपको यह भी बता दें, अभी तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की हैं। इसके बावजूद इंटरनेट पर इन दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल होती नजर आ रही हैं। जोकि बहुत दूर से ली गई हैं। सामने आई इन तस्वीरों में भले ही दीपिका और रणवीर साफ़ नहीं दिख रहे हो लेकिन फिर भी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं।

#DeepVeerKiShaadi: कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर', दीपिका मंडप में आने के साथ शुभा मुद्गल ने दी शानदार लाइव परफॉर्मेंस

खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर अपनी शादी की तस्वीर आज 6 बजे अपने फैन्स के लिए शेयर करने वाले हैं। यह दोनों खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की पहली तस्वीर साझा करेंगे। चल रही इन सभी खबरों के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मीडिया को मिठाई के डब्बे के साथ एक खूबसूरत सा नोट भी गिफ्ट किया हैं। bollywoodlife.com को भी शुक्रिया कहते हुए मिठाई के डब्बे के साथ एक नोट भेजा हैं। दीपिका और रणवीर ने भजे इस खास तोहफों को भी शादी की थीम के हिसाब रखा हैं। बता दें, इन दोनों की शादी की थीम व्हाइट और गोल्ड की हैं। जिसके तहत खूबसूरत पैकिंग के साथ bollywoodlife.com को भी गिफ्ट किए हैं।

deepika-ranver

6 साल तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे को डेट करने के बाद अब पति पत्नी के रूप में स्वीकार हैं। यह दोनों जब काफी एक साथ देखे गए दर्शकों ने इनकी तस्वीरों को बहुत पसंद किया है। और तो और जब से इन दोनों ने अपनी शादी को लेकर घोषणा की हैं तब से दीपिका और रणवीर के फैन्स बहुत एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।