दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते बुधवार को इटली के लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में धूमधाम से शादी कर ही ली है। रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर देशभऱ में उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों ने इटली में कोंकण अंदाज में शादी रचाई। लेकिन अब उनके फैन्स उनकी शादी की पहली तस्वीर के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक किसी को उनकी शादी की एक भी तस्वीर देखने को नसीब नहीं हुआ है। लेकिन अब हम आपको बताना चाहेंगे की इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर को लेकर आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर आज शाम 6 बजे अपने फैन्स के लिए अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर सकते हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खुद अपने फैन्स को खुद करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर करने वाले हैं।
#DeepVeerKiShaadi: दूल्हे रणवीर सिंह की पहली फोटो आई सामने, व्हाइट शेरवानी में दिखे बॉलीवुड स्टार
मिल रही जानकारी के मुताबिक, दीपिका और रणवीर शादी के तुरंत बाद अपने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी साझा करना चाहते थे। लेकिन वेडिंग फिल्मर के साथ हुई चर्चा के मुताबिक उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर साझा वक्त के बाद फैन्स के सामने लाना हैं। आपको बता दें, वेडिंग फिल्मर जो कि आधिकारिक फोटोग्राफी कंपनी है।
खैर आपको बता दें, बीते बुधवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कोंकण अंदाज में शादी हुई हैं। आज इन दोनों की आनंद कराज की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही दोनों की फिर से एक बार सिंधि स्टाइल में शादी होगी। खबर है कि कड़ी सुरक्षा के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया हैं की शादी की कोई भी तस्वीर बगैर इजाजत लीक न हो। दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की कड़ी सुरक्षा के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। इसके बावजूद कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन दूर से लेने के कारण साफ तस्वीरें नहीं आ सकीं हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates