Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

#DeepVeerKiShaadi: कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर', दीपिका मंडप में आने के साथ शुभा मुद्गल ने दी शानदार लाइव परफॉर्मेंस

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार शादी रचा ली है।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 15, 2018 9:45 AM IST

#DeepVeerKiShaadi: कोंकणी रिवाजों से एकदूजे के हुए ‘दीपवीर', दीपिका मंडप में आने के साथ शुभा मुद्गल ने दी शानदार लाइव परफॉर्मेंस

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार शादी रचा ली है। 14 नवंबर को इन दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 नवंबर यानी आज दीपिका और रणवीर की सिंधी स्टाइल में शादी होगी। वैसे आपको बता दें, 14 नवंबर को हुई शादी के दौरान सिंगर शुभा मुद्गल ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। दरअसल, शादी से पहले साउथ इंडियन रस्म के मुताबिक लड़की मंडप तक चलकर आती है। इसे कन्या आगमन कहा जाता हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण के मंडप तक आने के दौरान के मंडप तक आने के दौरान सिंगर शुभा मुद्गल ने लाइव परफॉर्मेंस देते हुए समां बंधा। सिंगर शुभा मुद्गल का यह लाइव परफॉर्मेंस सबका दिल छु ले गया।

#DeepVeerKiShaadi: फैंस को करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार, आज इस वक्त खुद दीपिका-रणवीर शेयर करेंगे अपनी शादी की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद मेहमानों के लिए साउथ इंडियन स्टाइल में लंच रखा गया था। खास बात यह भी हैं की आए हुए मेहमानों को बैठाकर केले के पत्ते पर खाना परोसा गया। बात दें, शादी में दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची के कपड़े पहने थे। इस दौरान जहां दीपिका लाल साडी में दिखी तो वहीँ रणवीर सफेद कुर्ता और धोती में नजर आए थे। शादी के दौरान आए आए हुए मेहमानों से गुजारिश की गई थी कि वो सभी शादी की कोई तस्वीर न ले। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में 8 बजे शुरू हुई थी। दीपिका और रणवीर ने 6 साल तक एक दुसरे को डेट किया। इस दौरान यह दोनों कई जगहों पर साथ देखे गए।

खैर, अब इंतजार है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भारत कब आए। खबर के मुताबिक, 28 नवंबर रणवीर के परिवार के लिए रिसेप्शन होगा। तो वहीँ 1 दिसंबर को यह दोनों बॉलीवुड के सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखेंगे। खबर के मुताबिक, इस पुरे इंतजाम में कुल 1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

कारण साफ तस्वीरें नहीं आ सकीं हैं।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे