Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Birthday Special: शाहरुख खान की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है नन्हें अबराम

Bollywood News: आज शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले बेटे अबराम का जन्मदिन है, नन्हें अबराम (AbRam Khan) आज 7 साल के हो गए हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि अबराम खान फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर चुके हैं।

By: Garima Singh  |  Published: May 27, 2020 8:27 AM IST

Birthday Special: शाहरुख खान की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके है नन्हें अबराम

Bollywood News: आज शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लाडले बेटे अबराम (Abram Khan) का जन्मदिन है। अबराम खान आज 7 साल के हो गए है। बचपन से जिस तरह से अबराम कैमरे को फेस करते आ रहे है उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि आने वाले दिनों में अबराम बॉलीवुड इंडस्ट्री में धूम मचा सकते है। पापा शाहरुख के साथ लॉन्ग ड्राइव हो या फिर क्रिकेट के मैदान पर मस्ती करना हो...अबराम कभी भी कैमरे से नहीं डरे और हमेशा ही काफी कॉन्फिडेंट नजर आए हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि किंग खान के लाडले बेटे बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके है। जी हां अबराम खान अपने पापा शाहरुख खान की ही फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (Happy New Year) से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।

फराह खान द्वारा बनाई गई इस फिल्म में अबराम खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। फराह खान हमेशा अपनी फिल्म के आखिर में सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को साथ में दिखाती हैं और इस फिल्म में भी उन्होंने कुछ वैसा ही किया था। शूटिंग के वक्त अबराम वहीं पर मौजूद थे तो सभी ने मिलकर फैसला लिया कि अबराम को भी एक शॉट में रखा जाए।

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ अबराम ही नहीं इससे पहले उनके बड़े भाई आर्यन भी अपने पापा शाहरुख की फिल्म से डेब्यू कर चुके है। आर्यन ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान के बचपन का रोल अदा किया था।

खैर बात करें आर्यन की तो बचपन से ही वो कैमरे के सामने काफी सहज दिखते है। 'हैप्पी न्यू इयर' में जिस तरह से अबराम ने स्पेशल अपीयरेंस दी है वो वाकई में काबिलेतारीफ है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते है साथ ही आप कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपके मुताबिक क्या बड़े होकर अबराम बॉलीवुड पर राज करने वाले है?

बॉलीवुड लाइफ परिवार की ओर से अबराम खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको अबराम का ये वीडियो कैसा लगा?


About the Author

Garima Singh

Tags Abram Khan