जल्द बन सकता है 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल, एक बार फिर से अपने परिवार संग आपको हंसाने आएंगे बत्रा साहब

इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम को रिलीज हुए लगभग एक महीने हो चुके हैं, यह फिल्म पिछले महीने की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: June 18, 2017 1:01 PM IST

इरफान खान स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम को रिलीज हुए लगभग एक महीने हो चुके हैं। यह फिल्म पिछले महीने की 19 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर धुआँदार प्रदर्शन किया है वह वाकई में काबिलेतारीफ है। फिल्म में इरफान के अपोजिट सबा कमर थी जिन्होंने फिल्म में इरफान की पत्मी का रोल अदा किया है। इस फिल्म में आपने देखा कि दोनों का किरदार अपनी बेटी पिया के नर्सरी एडमिशन के लिए काफी मशक्कत करता है। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 1 महीने में इस फिल्म ने 65.46 करोड़ का कारोबार कर लिया हैं। अब इस फिल्म के बारे में हम आपको जो बताने जा रहे है उसे सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेगे। साकेत चौधरी द्वारा इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है।

इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्माता दिनेश विजन ने मिड डे से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म को जिस तरह से रिस्पॉन्स मिला है वह वाकई में अद्भुत है। इस फिल्म के सीक्वल में इरफान खान और सबा कमर की जोड़ी दोबारा दिखेगी। इस फिल्म के सीक्वल की काफी संभावनाएं है। हम निश्चित रुप से इसे बनाने की कोशिश करेंगे। तो दिनेश की बातों से साफ हो गया है कि एक बार फिर से बत्रा साहब (इरफान खान) अपने परिवार के साथ जल्द ही आपको दोबारा हंसाने आएंगे।

खैर बात करें हिंदी मीडियम की तो इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि अगर फिल्म की कहानी और कलाकारों में दम हो तो दर्शक उस फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपना प्यार जरुर लुटाते है। इस फिल्म के साथ अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड भी रिलीज हुई जोकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काँटे की टक्कर दे रही थी। अब इस फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात हम आपको बताते है। दरअसल इस फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट काफी कम थी और इस हिसाब से इस फिल्म को काफी मुनाफा हुआ है। जी हाँ इस फिल्म की इस फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट मात्र 14 करोड़ ही थी। पब्लिसिटी और एडवर्टाइजिंग कॉस्ट को अगर मिला लें फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म के लिए 22 करोड़ खर्च किए है।

इस फिल्म में दीपक डोबरियाल और अमृता सिंह महत्वपूर्ण किरदार में है। साथ ही नेहा धूपिया और मोहित सूरी का इस फिल्म में छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल है। कमेंटबॉक्स में हमें बताएं कि इस फिल्म के सीक्वल के लिए आप कितने एक्साइटेड है?