टीवी की लाडली बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दोनों अपनी वेब सीरीज को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस वेब सीरीज का नया पोस्टर रिलीज हो गया हैं। रिलीज हुए इस नए पोस्टर में दिव्यांका त्रिपाठी बेहद सेक्सी और बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। आप पोस्टर में देख सकते हो की दिव्यांका त्रिपाठी किचन में खड़ी हैं। उनके चेहरे पर आटा लगा हुआ हैं। इसके अलावा वो किसी के साथ इंटीमेट हो रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज का नया पोस्टर शेयर किया हैं। इस पोस्टर के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा हैं- 'प्यार की आंच पर पक रहा है कुछ खास! क्या अपको पता है कौन है इसमें मेरे साथ?' सामने आए पोस्टर में दिव्यांका शेफ के लुक में नजर आ रही हैं।
जज्बात: ब्रेकअप के सवाल पर छलके दिव्यांका त्रिपाठी के आंसू, विवेक को देखते ही लौट आई खोई हुई मुस्कान