भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता द्वारा फिल्म 'केदारनाथ' में लव जेहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि फिल्म का मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। यहां 'केदारनाथ' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर रोनी स्क्रूवाला और निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिल्म का बचाव किया। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड में पदार्पण कर रहीं अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान हैं।
अपने होने वाले दामाद में ये 3 खूबियां देखेंगे सैफ अली खान, बेटी सारा ने कहा ‘पापा प्लीज ऐसा कहना...’
स्क्रूवाला ने कहा, "पहली बात, आज तक किसी ने भी ऐसी किसी बात को लेकर हमसे संपर्क नहीं किया जिसकी हम सफाई दें। दूसरी बात हमारा काम फिल्म को फिल्म प्रमाणन की शीर्ष संस्था सीबीएफसी से प्रमाणित कर इसे रिलीज कराना है और तीसरी बात, हम सब रचनात्मक लोग हैं और सबसे पहले हम भारतीय हैं। मुझे नहीं लगता कि हम किसी की भावनाएं आहत करेंगे।" भाजपा के एक नेता ने पिछले सप्ताह सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखकर 2013 में हिंदू तीर्थ स्थल केदारनाथ में आई त्रासदी पर बनी इस फिल्म पर ध्यान दिलाया था। फिल्म में एक मुस्लिम व्यक्ति एक हिंदू लड़की से प्यार करने लगता है।
स्क्रूवाला ने लोगों से कोई राय कायम करने से पहले फिल्म देखने की अपील की। कपूर ने कहा, "हमने पहले टीजर रिलीज किया था, और अब लोगों को ट्रेलर देखकर और पता चलेगा कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।"
बात दें, पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'केदारनाथ' का शीर्षक गीत 'नमो नमो' जारी हो गया। यह फिल्म सात दिसंबर को रिलीज होगी। इस गीत में मुख्य किरदार की मंदिर यात्रा दिखाई गई है। फिल्म का टीजर 30 अक्टूबर को जारी हुआ था। फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तराखंड में आई बाढ़ पर आधारित है। इसमें सुशांत और नवोदित सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की केमिस्ट्री दिखाई गई है। ट्विटर पर गाने का वीडियो साझा करने के साथ राजपूत ने लिखा, "आज धनतेरस के शुभदिन पर भोलेनाथ का नाम लेकर, आइए केदरानाथ यात्रा आरंभ करते हैं।" गौरी कुंड से भगवान शिव के 2000 वर्ष पुराने मंदिर केदारनाथ तक की 14 किलोमीटर लंबी तीर्थयात्रा पर फिल्माई गई यह फिल्म सुशांत सिंह और सारा के किरदार क्रमश: मंसूर और मुक्कू की प्रेम-कहानी पर आधारित है। यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और आरएसवीपी द्वारा निर्मित है।
बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
Subscribe Now
Enroll for our free updates