Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

टीवी कलाकार Shahbaz Khan पर लगा लड़की के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप, FIR हुई दर्ज

Shahbaz Khan Police Case: शहवाज खान (Shahbaz Khan) के खिलाफ मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

By: Rahul Sharma  |  Published: February 12, 2020 3:07 PM IST

टीवी कलाकार Shahbaz Khan पर लगा लड़की के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप, FIR हुई दर्ज

Shahbaz Khan Police Case: टीवी के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि टीवी कलाकार शहबाज खान (Shahbaz Khan) के ऊपर एक महिला ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शहबाज खान (Shahbaz Khan) एक जाने-माने कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और टीवी दोनों इंडस्ट्री में काम किया है और नाम कमाया है। इंडिया टीवी न्यूज डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि शहबाज खान (Shahbaz Khan) के ऊपर मुंबई पुलिस ने धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

एएनआई के अनुसार, 'कलाकार शहबाज खान (Shahbaz Khan) के ऊपर ओशीवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।'

कलाकार शहबाज खान (Shahbaz Khan) पद्म भूषण उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं जो एक जाने-माने सिंगर थे। शहवाज खान का असली नाम हैदर खान है।शहबाज खान (Shahbaz Khan) ने तेनाली राम, राम सिया के लव कुश और दास्तान-ए-मोहब्बत में काम किया है। दर्शकों के बीच उन्होंने अपने निगेटिव किरदारों से पहचान बनाई है।

शहबाज खान (Shahbaz Khan) ने साल 1990 में अपना करियर शुरू किया था और मस्ती जिद्दी, बादल, चल मेरे भाई, राजू चाचा जैसी फिल्में अभिनय करके लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई ती। इस मामले से जुड़ी ताजा खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ हिन्दी के साथ जुड़े रहिए।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...