Also Read
'इश्कबाज़' के स्पिन ऑफ 'दिल बोले ओबेरॉय' के ऑफ एयर हो जाने की खबर से सभी फैंस काफी अपसेट है। जहाँ कुछ लोग इस बात से खुश है कि दोनों शो को मिला देने से ओबेरॉय खानदान की शान बान और आन शिवाय, ओमकारा और रुद्र को वह एक साथ ज्यादा देख पाएंगे। वहीं दिल बोले ओबेरॉय में ओमकारा और गौरी के रोमांस को पसंद करने वाले दर्शक इस बात से अपसेट है कि अब उन्हें गौरी और ओमकारा का रोमांस अब ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा।
बता दें कल ही ऐसी खबर सामने आई जिसे पढ़कर सभी फैंस और भी अपसेट हो गए है। जी हाँ मिड-डे में एक खबर आई कि 'दिल बोले ओबेरॉय' को ऑफ एयर किए जाने का फैसला शो के कलाकारों की वजह से ही लिया जा रहा है। खबर के मुताबिक नकुल मेहता ने शो के निर्माताओं से इश्कबाज़ और दिल बोले ओबेरॉय में काम करने की वजह से अपना मेहनताना बढ़ाए जाने की माँग की। खबर की मानें तो नकुल ने प्रति महीने दोनों शो के लिए लगभग 2लाख रुपए की माँग की। [इसे भी पढ़ें- तो क्या नकुल मेहता की इस जिद की वजह से ऑफ एयर हो रहा है 'दिल बोले ओबेरॉय'? पढ़े पूरी खबर]
जब बॉलीवुडलाइफ ने इस शो की निर्माता गुल खान से इस बारे में बात की तो उन्होंने इस खबर का खंडन किया और उन्होंने बताया कि, “यह सच नहीं है। दोनों शो की रेटिंग तीनों ओबेरॉय भाईयों के एक साथ ना दिखने की वजह से काफी डाउन हो रही थी। इसलिए ही दोनों को मर्ज करने का फैसला लिया गया।” खैर ऐसा भी माना जा रहा है कि दो शो की वजह से सेट और स्क्रिप्ट पर ज्यादा काम करना पड़ता था इसलिए भी दोनों शो को मर्ज करने का फैसला लिया गया। फिलहाल तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बताइए कि इन दोनों शो के एक साथ होने के फैसले से आप कितने खुश है? साथ ही टीवी की दुनिया के तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।