बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे कलाकार हुए हैं, जो रातों-रात स्टार बन गए और ऐसी भी कई सारे कलाकार हुए हैं, जो रातों-रात इंडस्ट्री से ही बाहर हो गए। इन्हीं स्टार्स में अब एक नया नाम जुड़ गया है, जो कभी अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुका है लेकिन आज पेट पालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के लिए मजबूर है।
{इसे भी पढ़ें- 'केसरी' रिलीज से पहले रितेश देशमुख ने किया खुलासा, अक्षय कुमार ऐसे बने देश के सबसे बड़े टैक्सपेयर}
हम बात कर रहे हैं 'पांच', 'गुलाल' और 'पटियाला हाउस' में काम कर चुके कलाकार सवि सिद्धू की, जो आजकल मुंबई में एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के लिए मजबूर हैं। फिल्म कम्पैनियन ने हाल में सवि सिद्धू से बात की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पास कभी बहुत सारा काम था लेकिन आज वो अपना पेट पालने के लिए गार्ड की नौकरी कर रहे हैं।
सवि सिद्धू के अनुसार, ‘स्ट्रगल के दिनों में मुझे अनुराग कश्यमप मिले जिन्होंने मुझे फिल्म पांच में काम दिया। यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद अनुराग के साथ मैंने ब्लैक फ्राइडे में काम किया, जिसमें मेरा रोल कमिश्न समर का था। अनुराग के अलावा मैंने यशराज बैनर और सुभाष जी के साथ भी काम किया है।’
{इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने बीएसएफ जवानों के साथ किया ‘सानू केहंदी’ गाने पर जमकर डांस, वीडियो देख मुस्कुरा उठेंगे आप}
सवि के अनुसार, जिस समय वो लगातार इंडस्ट्री में काम कर रहे थे, उसी समय उनकी तबियत अचानक खराब हो गई और इसी दौरान उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो गई। पत्नी के बाद उनके पिता, सास-ससुर और साला भी स्वर्गवासी हो गए। इसकी वजह से वो जिंदगी में बिल्कुल अकेले रह गए।’
सवि ने इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है और वो रुपये इकट्ठे कर रहे हैं। जैसे ही उनके पास पैसे हो जाएंगे, वैसे ही वो दोबारा फिल्मकारों से काम मांगने जाएंगे। सवि के अनुसार उनकी जिंदगी की एंडिंग फिल्मों की तरह हैप्पी होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates
