बॉलीवुड फिल्म कलाकारों को दिल-ओ-जान से प्यार करने वाले फैंस हमेशा से रहे हैं। इन फैंस की दीवानगी कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि कलाकारों के सामने परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। हाल में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले कलाकार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के फैन को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि हर कोई दंग रह गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पर जान छिड़कती थी। सुनने में आ रहा है कि पत्नी को मारने के बाद इस व्यक्ति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
{इसे भी पढ़ें- 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक को ना कहने के बाद Hrithik Roshan ने शुरू किया 'कृष 4' पर काम, जल्द शुरू होगी शूटिंग}
दि न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी कि उसकी पत्नी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को इतना पसंद करती थी। महिला के साथ काम करने वाली सहयोगी ने मीडिया को जानकारी दी है कि, मृत महिला ने एक बार उसे यह बताया था कि जब वो घर में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्में या गाने देख रही होती थी तब उसका पति उससे टीवी बंद करने या चैनल बदलने के लिए कह देता था। वो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से इस कदर जलता था।
{इसे भी पढ़ें- BREAKING !! Hrithik Roshan ने ठुकराई Sanjay Leela Bhansali की ‘Gangubai Kathiawadi’, ऑफर हुआ था इस डॉन का किरदार}
मृत महिला ने अपनी दोस्त को यह जानकारी भी दी थी कि उसके पति ने कई बार इस कारण के चलते उससे लड़ाई भी थी। मृत महिला के दोस्त के अनुसार, 'मुझे ऐसा लगता है कि वो अपनी पत्नी से प्यार करता था लेकिन वो उससे हद से ज्यादा प्यार करता था। उसकी पत्नी खूबसूरत दिखती थी और अच्छा कमाती थी, जिस कारण भी वो उससे जलता था। वो कई बार अपनी पत्नी को कंट्रोल करने की कोशिश करता था, जिस कारण दोनों में लड़ाइयां भी होती थी।'
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates