Irrfan Khan dies at 54: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) ने 54 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें मंगलवार के दिन मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्विटर पर इरफान खान के दोस्त और जाने-माने फिल्मकार सुजीत सरकार ने ट्वीट इस खबर पर पक्की मुहर भी लगा दी है। सुजीत सरकार ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे प्यारे दोस्त इरफान खान तुम लड़े, लड़े और लड़े.... मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा। हम जल्द ही मिलेंगे। मैं आपके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। आपकी पत्नी ने आपके लिए हर संभव जंग लड़ी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.... मैं तुम्हें सलाम करता हूं इरफान खान।'
My dear friend Irfaan. You fought and fought and fought. I will always be proud of you.. we shall meet again.. condolences to Sutapa and Babil.. you too fought, Sutapa you gave everything possible in this fight. Peace and Om shanti. Irfaan Khan salute.
— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) April 29, 2020
लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे इरफान खान:
बॉलीवुड कलाकार इरफान खान (Irrfan Khan) लम्बे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी जूझ रहे थे, जिसके चलते उनको विदेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान खान ने अपनी बीमारी के कारण ही कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया था। अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) उनके करियर की आखिरी फिल्म है, जिसे कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है।
कैसा रहा करियर:
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) लम्बे समय से अदाकारी के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत थिएटर और टीवी से की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) ने अपने करियर में सलमान बॉम्बे, मकबूल, पान सिंह तोमर, द लंचबॉक्स, हैदर, गुंडे, पीकू और तलवार जैसी शानदार फिल्में कर दर्शकों का मनोरंजन किया था। बॉलीवुड लाइफ की टीम इरफान खान की आत्मा की शांति की प्रार्थना करती है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates