'इश्कबाज़' नकुल मेहता ने फैन के लिए किया ऐसा काम की यकीन कर पाना मुश्किल !!

स्टार प्लस के धारावाहिक 'इश्कबाज़' शिवाय के किरदार में इन दिनों नकुल मेहता दिख रहे है, नकुल टीवी की दुनिया में सबसे चहेते कलाकार है

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 7, 2017 9:31 AM IST

स्टार प्लस के धारावाहिक 'इश्कबाज़' शिवाय के किरदार में इन दिनों नकुल मेहता दिख रहे है। नकुल टीवी की दुनिया में सबसे चहेते कलाकार है। नकुल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। बता दें कि इसके पीछे एक कारण भी है जी हाँ नकुल अपने फैंस के चेहरे पर कुछ यूं मुस्कुराहट लाते है कि आप भी दंग रह जाएंगे। [इसे भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक पर भारी पड़ी ऊँट की सवारी]

दरअसल नकुल ने धारावाहिक कुछ रंग प्यार क ऐसे भी की निर्माता ममता यश पटनायक तक एक फैन के संदेश को पहुँचाया। टीवी पर धारावाहिक इश्कबाज़ और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी इस समय टॉप पर है। नाओमी दत्ता नाम की एक मशहूर लेखक ने ट्वीट किया उनके दोस्त की माँ ने उनसे कहा कि वो धारावाहिक कुछ रंग के प्यार के ऐसे भी के निर्माताओं से बैकग्राउंड म्यूजिक को कम करने के लिए कहें। बस फिर क्या था जब इस ट्वीट पर नकुल की नजर पड़ी तो उन्होंने इस धारावाहिक की निर्माता ममता को यह ट्वीट टैग कर दिया। ममता ने भी इस ट्वीट का जबाव दिया। [इसे भी पढ़ें- एक बार फिर से छोटे पर्दे पर साथ नजर आएंगे दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा]

नकुल काफी स्वीट है और सबसे शानदार बात यह है कि नकुल ने इस चीज को स्पोर्टिंगली लेते हुए ट्वीट को रिट्वीट किया। खैर फैन की बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अगर धारावाहिक ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ के बैकग्राउंड म्यूजिक को अगर थोड़ा कम किया जाए तो यह शो और बेहतर हो सकता है। खैर इन दिनों इस धारावाहिक में काफी अच्छा ट्वीस्ट आया और दर्शकों को यह धारावाहिक काफी पसंद आता है। बात करें धारावाहिक ‘इश्कबाज़’ में शिवाय ने अनिका को पत्नी के रुप में स्वीकार कर लिया है।