कल रात के एपिसोड में आपने देखा कि अनिका और शिवाय एक दूसरे से लम्बे समय के बाद मिलते है। हमने यह भी देखा कि किस तरह से माही परेशान रहता है कि क्योंकि लोग उसे नाजायज ठहराते है और हमेशा इस बात के लिए उसे सुनाते रहते है। आने वाले एपिसोड के लिए इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है कि असली शिवाय कुछ दिन के लिए छिप जाएगा और अनिका और रुद्र मिलकर नकली शिवाय का पर्दाफाश करेंगे। [इसे भी पढ़ें- काम्या पंजाबी ने लगाया करण पटेल पर बेवफाई का आरोप, जानें क्या कहा?]
ऐसा लग रहा है कि अनिका और रुद्र आने वाले एपिसोड में माही को किडनैप कर लेंगे। वह माही को किडनैप करके उसे प्रताड़ित करेंगे। आखिरकार वह इस बात का खुलासा कर देगा कि वह कामिनी का बेटा है और उसे ओबेराय मेन्सन में बदला लेने के लिए भेजा गया है। इसके बाद आएगा कहानी में ट्वीस्ट। जी हाँ अब अनिका और शिवाय मिलकर कामिनी से बदला लेंगे। इसके बाद इस बात का खुलासा होगा कि पिंकी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था और कामिनी ने उनमें से एक बच्चे को चुरा लिया और उसे बताया कि वह नाजायज है। [इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा हो जाएं सावधान !! आ गया आपको कड़ी टक्कर देने वाला यह कॉमेडियन]
इस वजह से वह बचपन से ही ओबेराय खानदान से नफरत करता था। यह सब जानकर अनिका और शिवाय फैसला करते है कि वह माही को छोड़ देंगे और कामिनी को उसकी करतूतों की सजा देंगे। इसके बाद इस बात का भी खुलासा होगा कि एसीपी रणबीर ने शिवाय को किडनैप किया था। इस वजह से प्रियंका और रणबीर की शादी कैंसिल हो जाएगी। आने वाले एपिसोड्स में आप होली स्पेशल एपिसोड भी देखेंगे।