Also Read
धारावाहिक इश्कबाज़ में इन दिनों आप देख रहे है कि शिवाय ने टिया से शादी करने का फैसला ले लिया है और शादी की कई रस्में अब तक पूरी भी हो चुकी है। शिवाय अनिका को बात बात पर पुरानी बातें याद दिलाने की कोशिश कर रहा है। इसके शिवाय किसी भी हद तक जाने को तैयार है। दरअसल शिवाय और अनिका में एक बार इतनी लड़ाई हुई कि शिवाय उसे धक्का दे देता है और अनिका के सिर पर गहरी चोट आ जाती है। जिससे उसकी याददाश्त चली जाती है। उधर श्वेतालाना और मिसेज कपूर रोमी को बेहोश करके उसे ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे है। खैर अभी इस धारावाहिक में ढ़ेंर सारे ट्वीस्ट आने बाकी है। [इसे भी पढ़ें- चन्द्रनंदिनी के सेट पर श्वेता बसु के साथ हुआ बड़ा हादसा]
अनिका को समझ नहीं आता है कि आखिर शिवाय ने टिया से शादी का फैसला क्यों लिया। वह इसका जबाव ढूढ़ने की कोशिश करती है कि उसे पता चल जाता है कि राबिन टिया का ब्वॉयफ्रेंड है और टिया के बच्चे का पिता भी। वह इस बात को ओेबेराय परिवार को बताने की कोशिश करती है लेकिन उसकी बात कोई भी मानने को तैयार नहीं होता है। इसी बीच शिवाय अनिका को घर छोड़ने के लिए कहेगा। [इसे भी पढ़ें- इस शो में आने के लिए 'बिग बॉस 10' के विजेता मनवीर गुर्जर ने ठुकरा दिया 'नच बलिए' का ऑफर]
उधर दिल बोले ओबेराय में आप देख रहे है कि गौरी बरेली से मुबंई आ गई है और उसने ठान ली है कि वह मुबंई में रहेगी और वही नौकरी की तलाश करेगी। बता दें कि जल्द ही ओमकारा और गौरी की लव स्टोरी भी आपको देखने को मिलेगी। खैर क्या शिवाय और अनिका दोबारा एक हो पाएंगे। इस बारें में आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में हमें अपनी राय जरुर बताएं।