इश्कबाज़: अनिका को किसी और के साथ फ्लर्ट करता देख जासूस बन जाएगा शिवाय, जानें क्या होगा आगे?

आने वाले दिनों में आपको इश्कबाज़ में ढ़ेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा, पढ़ें पूरी खबर

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 4, 2017 4:25 PM IST

आने वाले दिनों में आपको 'इश्कबाज़' में ढ़ेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। फैंस अनिका और शिवाय बीच आई दूरियों की वजह से काफी निराश थे। खैर अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। जी हाँ अनिका और शिवाय की जिंदगी में एक बार फिर से खुशियाँ आने वाली है लेकिन उससे पहले ओबेरॉय मेनशन में ढ़ेर सारा ड्रामा होगा। खैर शिवाय अनिका को वापस अपने आसपास देखकर काफी खुश है लेकिन वह अपनी इस खुशी को सबके सामने जाहिर नहीं होने देगा। वहीं अनिका शिवाय को जलाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

कल ही हमने आपको बताया कि शिवाय को परेशान करने के लिए अनिका फोन पर किसी से फ्लर्ट करने का नाटक करेगी। अब अनिका को किसी के साथ इस तरह से फ्लर्ट करते हुए देखकर शिवाय का खून तो बहुत जलेगा लेकिन वह अनिका को इस बात का अहसास नहीं होने देगा कि वह अब भी अनिका से प्यार करता है और उसकी फिक्र करता है। खैर अनिका को किसी के साथ फोन पर फ्लर्ट करता देख शिवाय पर्दे के पीछे छिप जाएगा और अनिका को पता चल जाएगा कि शिवाय उसके आसपास ही है। अनिका यह जानने के बाद फोन पर फ्लर्ट करती रहेगी। [इसे भी पढ़ें- तो क्या नकुल मेहता की इस जिद की वजह से ऑफ एयर हो रहा है 'दिल बोले ओबेरॉय'? पढ़े पूरी खबर]

इसके बाद शिवाय फैसला करेगा कि वह अनिका के फोन को चेक करेगा ताकि पता चल सके कि अनिका किससे बात कर रही है? वहीं दादी, ओमकारा और रुद्र शिवाय की हालत पर खूब हंसते है। खैर जिस तरह से शिवाय अनिका के आगे पीछे घूमेगा उससे साबित हो जाएगा कि उसका दिल आज भी सिर्फ और सिर्फ अनिका के लिए ही धड़कता है।