एकता कपूर के बाद 'इश्कबाज़' के निर्माताओं ने सेट पर किया मीडिया को बैन

इश्कबाज़ के फैंस के लिए मीडिया के लिए भी बुरी खबर है, पिछले दिनों एकता कपूर ने अपने धारावाहिकों के सेट पर मीडिया को बैन किया था इसके बाद धारावाहिक इश्कबाज़ के निर्माताओं ने यही फैसला लिया है

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 10, 2017 10:06 AM IST

इश्कबाज़ के फैंस के लिए मीडिया के लिए भी बुरी खबर है। पिछले दिनों एकता कपूर ने अपने धारावाहिकों के सेट पर मीडिया को बैन किया था इसके बाद धारावाहिक इश्कबाज़ के निर्माताओं ने यही फैसला लिया है। इश्कबाज़ टीवी के मशहूर शोज में से एक है और यह फैसला इसलिए लिया गया है। इस शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने इंडिया फोरम को बताया कि, हाँ दुर्भाग्य से यह सही है। बहुत सी मीडिया अपनी गाइडलाइन्स के तहत ही काम करती है लेकिन कुछ घटनाओं ने हमें यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया। ईमानदारी से कहूँ तो मैं सोच भी नहीं सकती हूँ कि कोई हमारी स्क्रिप्ट लेकर पूरे एपिसोड की ऑनलाइन खुलासा करते है और यह पूरी तरह से मीडिया नियमों का उल्लघंन करते है। हम नहीं चाहते है कि सेट पर इस तरह की घटना दोबारा हो, यह काफी बुरा है। [इसे भी पढ़ें- तू सूरज और मैं सांझ पिया जी: इस टीवी एक्टर ने दी प्रभास को टक्कर, बाहुबली के ऑइकॉनिक सीन को किया कॉपी]

खैर हम समझ सकते है कि यह फैसला क्यों लिया गया है। कुछ दिन पहले भी एकता कपूर ने अपने धारावाहिक कुमकुम भाग्य, नागिन2 पर मीडिया को बैन कर दिया था। खैर निर्माता का सोचना है कि इस वजह से टीआरपी पर भी खासा असर पड़ रहा है। [इसे भी पढ़ें- नवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 'नागिन-2' का जलवा बरकरार, 'कुमकुम भाग्य' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लगाई छलांग]

हम आपको पहले भी बता चुके है कि टीवी पर इश्कबाज की पापुलैरिटी बाकी धारावाहिकों पर बैन करने के बाद काफी बढ़ गई है। हम इस फैसले के पीछे की वजह से पूरी तरह से सहमत है। आपको बता दें कि इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इश्कबाज टॉप टेन की लिस्ट में शामिल है। इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।