Also Read
कल ही हमने आपको बताया था कि 'इश्कबाज़' का स्पिन ऑफ ‘दिल बोले ओबेरॉय’ जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। ये खबर सुनते ही 'दिल बोले ओबेरॉय' के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन आपको बता दें कि आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। जी हाँ अबसे दिल बोले ओबेरॉय को इश्कबाज़ के साथ मर्ज कर दिया जाएगा और दोनों को मिलाकर एक घंटे के शो को प्रसारित किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 'इश्कबाज़' के स्पिन ऑफ को बंद होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह खुद 'इश्कबाज' में लीड रोल अदा करने वाले नकुल मेहता है। माना जा रहा है कि नकुल ने इश्कबाज़ और दिल बोले ओबेरॉय के हर एपिसोड करने के लिए दो लाख रुपए की डिमांड करने लगें।
एक सूत्र ने मिड-डे को बताया है कि चैनल दोनों शो को इसलिए मिला रहा है क्योंकि वह दो स्क्रिप्ट और अलग-अलग सेट की दिक्कतों से बचने के लिए ही ऐसा फैसला ले रहे है। ऐसा भी माना जा रहा है कि कलाकार दोगुने फीस की माँग कर रहे है। इश्कबाज़ में मुख्य किरदार निभाने वाले नकुल एक एपिसोड के लिए 80 हजार से लेकर 85 हजार की कमाई करते है लेकिन अब वह इश्कबाज़ और दिल बोले ओबेरॉय करने के लिए लगभग 2 लाख रुपए की माँग कर रहे हैं। नकुल ही नहीं अब बाकी कलाकार भी फीस बढ़ाने की बात करने लगे हैं। [इसे भी पढ़ें- इश्कबाज़ के फैंस के लिए खुशखबरी !! शिवाय और अनिका के बीच फिर बढ़ेगी नजदीकियाँ लेकिन...]
फिलहाल तो नकुल इस बारे में बात करने से ही मना कर चुके है लेकिन उन्होंने कहा है कि वह दोनों शो के एक साथ आने से काफी खुश है। नकुल का कहना है कि मैं अपने पूरे परिवार को एक ही शो पर स्वागत करने के लिए तैयार हूँ। ऐसा होने से हमें एक से ज्यादा ब्रेक मिल जाएगा। साथ ही वर्क फोर्स भी बढ़ जाएगा। एक सूत्र ने बॉलीवुडलाइफ को बताया है कि इस शो में सभी कलाकारों में से नकुल की ही फीस सबसे ज्यादा है इसके बाद शो में अनिका का किरदार निभाने वाली सुरभि चंदना प्रति एपिसोड 70 हजार की कमाई करती हैं। [इसे भी पढ़ें- इश्कबाज़: बदल जाएंगे इश्कबाज़ी के मायने, जब अनिका और शिवाय के बीच आएगा यह शख्स]
वहीं कुणाल जयसिंह और लीनेश मट्टू प्रति एपिसोड 25 हजार रुपए चार्ज करते हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि दिल बोले ओबेरॉय की वजह से कुणाल की फीस में इजाफा भी हुआ लेकिन एक स्टेटमेंट में कुणाल ने कहा है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ाने की माँग नहीं की है और अगर किसी ओर ने ऐसा किया है तो उन्हें इस बात की कोई भी जानकारी नहीं है। कुणाल ने कहा है, “कि चैनल दोनों शो को मिला रहा है। मुझे नहीं पता कि इसके पीछे का कारण यह कि लोगों ने फीस बढ़ाने की माँग की हैं। यह तीन भाईयों की कहानी है लेकिन दो शो होने की वजह से इनके रिश्ते की खूबसूरती कहीं गुम होती जा रही थी। मार्केट रिसर्च से पता चला है कि दर्शक तीन भाईयों को साथ देखने के लिए बेकरार है।”