जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'बटला हाउस' के निर्माताओं ने कुछ देर पहले ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करके यह ऐलान किया था कि वो इसको साल 2019 के स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसके बाद अब कलाकार जॉन अब्राहम ने खुद फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 जुलाई के दिन रिलीज किया जाएगा।
{इसे भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार अजीत की ‘वेदलम’ के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे जॉन अब्राहम}
जॉन अब्राहम ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए लिखा है, ‘इन बंदूकों से निकलने वाली गोलियों की आवाज 11 साल बाद भी सुनाई देती है। आइये और देखिए एक रियल लाइफ कहानी...।’ फिल्म के टीजर में जॉन अब्राहम का केवल एक ही शॉट है लेकिन दर्शकों को उत्साहित करने के लिए वो काफी है। फिल्म के टीजर से साफ हो गया है कि जॉन अब्राहम एक बार फिर से दर्शकों को चौंकाने में कामयाब रहेंगे।
देखिए फिल्म का टीजर:
एक समय था जब जॉन अब्राहम को कलाकार के तौर पर लोग स्वीकार नहीं करते थे लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से दर्शकों का भरोसा जीता और दमदार किरदार अपने नाम किए। जॉन अब्राहम की सफलता कई लोगों के प्ररणादायक है कि वो अपने बल पर यहां तक पहुंचे हैं।
{इसे भी पढ़ें- जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बटला हाउस’ का नया पोस्टर रिलीज करते हुए निर्माताओं ने किया रिलीज तारीख का ऐलान}
जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो मीडिया से दूरी बनाकर रखना पसंद करते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे और उनकी इमेज पर क्या फर्क पड़ेगा। वो बस चुपचाप अपना काम करते हैं और परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। इस सबके बावजूद भी उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करती हैं। वैसे आपको फिल्म 'बटला हाउस' का टीजर कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates