Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जरीना वहाब ने कंगना रनौत मामले में दिया पति आदित्य पंचोली का साथ, कहा ‘उन्होंने कुछ भी गलत नहीं...’

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का मामला दिन पे दिन बदत्तर होता जा रहा है, पढ़िए जरीना वहाब का पूरा बयान

By: Rahul Sharma  |  Published: June 13, 2019 2:20 PM IST

जरीना वहाब ने कंगना रनौत मामले में दिया पति आदित्य पंचोली का साथ, कहा ‘उन्होंने कुछ भी गलत नहीं...’

कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का विवाद हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा बदत्तर होता जा रहा है। बीते महीने आदित्य पंचोली ने यह खुलासा करके मीडिया में खलबली मचा दी थी कि कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली की तरफ से उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई है और अब कलाकार की पत्नी जरीना वहाब ने इस मामले पर अपने विचार रखें हैं।

{इसे भी पढ़ें- ब्रेकिंग: ‘मेंटल है क्या’ के निर्माताओं से नहीं हुआ है कंगना रनौत का कोई विवाद, बिना किसी बदलाव के रिलीज होगी फिल्म}

जरीना वहाब ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात करते हुए बताया है कि, ‘मैं अपने पति को किसी से भी बेहतर जानती हूं। उन्होंने कभी भी मुझसे कोई चीज छुपाई नहीं है। मुझे पता है कि गुजरे हुए सालों में क्या-क्या हुआ है। आदित्य ने कुछ भी गलत नहीं किया है। आप किसी के साथ सालों तक रिलेशनशिप शेयर करने के बाद अचानक उसे बालात्कारी नहीं कह सकते हैं। अगर रिश्ता खत्म हो गया है या फिर इंसान जिंदगी में आगे बढ़ गया है, इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उसने कोई जुर्म कर दिया है।’

साल 2017 में जब कंगना रनौत ने आदित्य पंचोली के खिलाफ केस दर्ज कराया था तो उन्होंने यह जानकारी दी थी कि इस मामले में जरीना वहाब की मदद लेने की कोशिश भी की गई थी। कंगना के इस खुलासे पर जरीना वहाब ने बताया था कि, ‘वो मेरे पति को लगभग 4.5 साल से डेट कर रही थी, मैं उसे कैसे अपनी बेटी की तरह स्वीकार कर सकती थी।’

{इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत और रंगोली ने आदित्य पंचोली मामले में अब तक रिकॉर्ड नहीं कराया अपना आधिकारिक बयान, भेजे जा चुके हैं कई नोटिस}

कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली लगातार इस मामले पर अपने बेबाक बोल रखती आई हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि जरीना वहाब के बयान के बाद दोनों की ओर से क्या जवाब आता है और यह केस क्या मोड़ लेता है। वैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...