Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source
Live

Lata Mangeshkar Health Live Update: चेक-अप कराकर घर लौटीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर

सूत्र के अनुसार, लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By: Rahul Sharma  |  Published: November 11, 2019 5:51 PM IST

Lata Mangeshkar Health Live Update: चेक-अप कराकर घर लौटीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर

भारत की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर को 11 नवम्बर की दोपहर ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया है। गायिका ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूत्र ने पीटीआई को जानकारी दी है कि, 'लता मंगेशकर को आज दोपहर 1:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से लगातार उनका इलाज चल रहा है। गायिका की कंडीशन काफी क्रिटीकल है, जिस कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया है।'

Live Blog

Nov 11th 2019

  • 5:33 pm

    चेकअप कराकर घर लौटी तला मंगेशकर

    एएनआई के ताजा ट्वीट के अनुसार, लता मंगेशकर अस्पताल में अपना चेकअप कराकर घर लौट आई हैं।

  • 5:31 pm

    चेस्ट इन्फेक्शन की बीमारी से जूझ रही हैं लता मंगेशकर

    एएनआई ने ट्वीट करते बताया है कि लता मंगेशकर चेस्ट इन्फेक्शन की परेशानी से जूझ रही हैं।

  • 5:28 pm

    रिकवर कर रही हैं लता मंगेशकर

    तला मंगेशकर के घरवालों ने इस बात पर पक्की मुहर लगाई है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन यह जानकारी भी दी है कि उनकी स्थिति अब स्टेबल है और उसमें सुधार हो रहा है।

  • 5:27 pm

    आईसीयू में भर्ती हैं लता मंगेशकर

    सुनने में आ रहा है कि लता मंगेशकर की तबीयत काफी क्रिटिकल है, जिस कारण उन्हें सीधा आईसीयू में भर्ती किया गया है।

  • 5:26 pm

    लता मंगेशनकर को सांस लेने में हुई परेशानी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लता मंगेशकर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उनके घरवालों ने उन्हें अस्पताल में ले जाने का फैसला किया।

Load more