आज अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘शिवाय’ का नया गाना ‘तेरे नाल इश्का’ रिलीज हो गया है। ‘शिवाय’ के इस गाने में पहली बार हीरोइन सैयशा सहगल डायलॉग बोलती नज़र आ रही हैं। इस गाने की शुरुआत ही सैयशा सहगल के डायलॉग ‘जिन लड़कियों को अच्छे बाप मिलते हैं, उनकी तलाश बहुत लम्बी हो जाती है’ से शुरु होती है। फिर कैलाश खेर की आवाज में गाना शुरु होता है, जिसके बोल हैं ‘तेरी तरह दुनिया में मुझे कोई नहीं चाह सकता, तेरे दिल में फिक्र मेरी रहे शाम-ओ-सुहब’। इन बोलों से आगे बढ़ता हुआ गाना आपके कानों में घुलता चला जाता है। [इसे भी पढ़ें- REVEALED!! न तो जया और न ही रेखा, बल्कि ये महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार !!]
अजय देवगन की फिल्म के इस गाने को म्यूजुक डायरेक्टर मिथुन ने बनाया है। जिसमें आपको कैलाश खेर की आवाज मनमोहक आवाज सुनाई देती है। इस गाने के बोल सैईद क़ादरी ने लिखे हैं। मिथुन ने गाने को इतने बेहतरीन तरीके से कम्पोज किया है कि गाना ‘तेरे नाल इश्का’ कानों से होता हुआ आपके दिल में उतरता चला जाता है। फिल्म का ये गाना एक रोमांटिक नम्बर है, जिसमें अजय और सैयशा सहगल के बीच प्यार को पनपते हुए दिखाया गया है। [इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ के सपोर्ट में आगे आये अक्षय कुमार !!]
गाने को अजय देवगन ने इतने बेहतरीन तरह से शूट किया है कि आप जितने बड़े फैन इस गाने के होते हैं, उतने ही बड़े फैन इस गाने में दिखने वाले विजुअल्स के हो जाते हैं। शुरुआत से लेकर अंत तक इसमें एक कहानी पूरी हो जाती है। जिसमें सैयशा सहगल और अजय देवगन के बीच इश्क को दिखाया गया है।
देखें वीडियो-