Malaika Arora Advice To Married Women: मलाइका अरोड़ा सिंगल मदर हैं. वह अकेले अपने बेटे अरहान की परवरिश कर रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था. वह अर्जुन कपूर से भी अलग हो चुकी हैं. दोनों ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया है. इसी वजह से मलाइका अपने रिश्तों की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं. वहीं, अब मलाइका अरोड़ा ने शादीशुदा महिलाओं के बारे में बात की है. इस मौके पर एक्ट्रेस ने शादीशुदा महिलाओं को सख्त ज्ञान दिया है. मलाइका ने महिलाओं की फाइनेंशियल स्थिति पर बात की है.
मलाइका अरोड़ा ने महिलाओं को दी नसीहत
हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने बेटे अरहान के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कर्ली टेल से खास बातचीत की है. इस मौके पर मलाइका ने अपने रेस्टोरेंट के बारे में बात तो की है लेकिन साथ ही महिलाएं और उनकी फाइनेंशियल स्थिति पर भी अपनी राय रखी है. मलाइका ने उस बात का जिक्र किया है, जो उन्हें शादीशुदा महिलाओं में पसंद नहीं है. मलाइका ने शादीशुदा महिलाओं को अपना फाइनेंस खुद संभालने की राय दी है. एक्ट्रेस ने कहा, 'इंडिपेंडेंट रखो बाबा. जो तेरा है वह तेरा है और जो मेरा है वह मेरा है. जब आप शादी करते हैं, तो एक दूसरे से घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं. एक ऐसी स्तिथि पैदा हो जाती है, जहां आप हर चीज एक साथ करना चाहता हैं और एक जैसी, लेकिन मुझे लगता है कि आपकी खुद की पहचान होना बहुत जरूरी है.'
मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात
मलाइका अरोड़ा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे ये भी कहा, 'ये अच्छी बात है कि आप साथ में चीजें करना चाहते हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप पूरी तरह से अपनी पहचान ही खो दो और किसी और की पहचान अपना लो। आप पहले ही किसी और का लास्ट नाम ले रहे हो, इसलिए ये जरूरी है कि आपके बैंक अकाउंट को अपने पास बचाकर रखें.' मलाइका का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates