अर्जुन कपूर से शादी की खबरों के बीच दिलकश अंदाज में दिखी मलाइका अरोड़ा, देखें तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा इन दोनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: October 31, 2018 8:09 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दोनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर के मुतबिक, यह दोनों अपने रिश्ते को नाम देते हुए अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते है। इन ही खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा को मुंबई में देखा गया। इस दौरान वो बेहद सेक्सी और हॉट नजर आ रही थी। मलाइका की यह लेटस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती नजर आ रही है। वैसे आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड और सेक्सी फोटोज से दर्शकों को लुभाती नजर आ जाती है। लेटेस्ट फोटो में भी मलाइका अरोड़ा दर्शकों के दिलों को घायल करती हुई नजर आ रही हैं। 44 साल की हो चुकीं मलाइका आज भी न्यू कमर एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का ये है राज, आप भी देखिए हैरान करने वाला Video

DSC_4261-1224x1848 DSC_4263-1224x1848 DSC_4265-1224x1848

बात दें, सोशल मीडिया पर दर्शक मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के भी फैन्स हैं। वो जब कभी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनस का वीडियो शेयर करती हैं। वो तुरंत वायरल होने लगता हैं। पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा ने अपना खुद का फिटनेस योगा सेंटर लॉन्च किया था। इस दौरान लॉन्च इवेंट में उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान और उनका बेटा अरहान भी खासतौर पर मौजूद दिखे थे।


फिलहाल मलाइका अरोड़ा टीवी के शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। इस शो में उनके अलावा अलावा किरण खेर और करण जौहर भी शो को जज करते हुए दिख रहे हैं। बता दें, मलाइका भले ही फिल्मी पर्दे पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन वो अपने प्रोफोशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ दिख रही हैं।