बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों भले ही अपनी आगामी हाउसफुल 4 और केसरी की शूटिंग में काफी व्यस्त हो लेकिन वो अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मंगलयान’ की । इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई लेकिन कहा जा रहा हैं की इस फिल्म की शूटिंग भी बहुत जल्द शुरू होने वाली हैं। इससे पहले फिल्म मेकर्स इसकी स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने के प्लानिंग में हैं। यह सब इसलिए किया जा रहा हैं की फिल्म का कंपेरिजन किसी से ना हो। खबर के मुताबिक, फिल्म ‘मंगलयान’ की शूटिंग 2019 में शुरू होगी। इससे पहले फिल्म मेकर्स ने स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं।
BREAKING: अक्षय कुमार और विद्या बालन की मंगलयान में हुई इन दो ए-लिस्ट अभिनेत्रियों की एंट्री
फिल्म ‘मंगलयान’ में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड की 4 अदाकारा अभिनय करती नजर आएंगी। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर पिछले कुछ समय से अलग-अलग खबरें आ रही हैं। खबर के मुताबिक, फिल्म में विद्या बालन के अलावा सोनाक्षी सिंहा और ताप्सी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में 12 साल बाद अक्षय कुमार विद्या बालन के साथ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'हे बेबी' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में अक्षय कुमार साइंटिस्ट का किरदार निभाएंगे। लेकिन इस किरदार के बारे में कहा जा रहा हैं की फिल्म में उनका रोल केमियो से थोड़ा बड़ा होगा। खबर के अनुसार, फिल्म ‘मंगलयान’ भारत के मंगल मिशन पर आधारित है। इस फिल्म को आर बाल्की को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही अपने सहयोगी जगन के साथ लिख रहे हैं।
बात दें, बॉलीवुड में यह पहली फिल्म नहीं हैं जो इंडिया स्पेस प्रोग्राम या पर्सनैल्टीज पर बनाने जा रही हैं। इस विषय पर तीन और फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा का किरदार, आर माधवन रॉकेट्री में नांबी नारायणन की भूमिका में नजर आएंगे।