डिलीवरी के बाद पहले जैसी फिट हो गईं हैं मीरा राजपूत, यकीन नहीं तो खुद ही देख लीजिए तस्वीरें!

मीरा राजपूत की नई तस्वीरें सामने आ गई हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 1, 2018 4:49 PM IST

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। मीरा राजपूत की नई तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस तस्वीरों में वो बेटी मीशा के साथ नजर आ रही हैं। बता दें, सामने आई यह तस्वीरें मीशा कपूर के स्कूल के बाहर की हैं। जहां मीरा अपनी बेटी मीशा को लेकर पहुंची थी। इस दौरान मां-बेटी एक दुसरे के साथ काफी अच्छी लग रही हैं। बात दें, कुछ समय पहले ही मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया हैं। 5 सितंबर को मीरा ने मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद मीरा लगातार मीडिया के कैमरों में कैद हो रही हैं। वैसे कुछ भी कहिए डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद पहले जैसी फिट हो गईं हैं मीरा राजपूत।

बारिश में पत्नी मीरा राजपूत को डिनर डेट पर ले गए शाहिद कपूर, तस्वीरें आईं सामने, देखें

DSC_1053 DSC_1057 DSC_1060 DSC_1063

आपको यह भी बता दें, सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता हैं। जब से मीरा की शादी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर से हुई हैं तब से लगातार वो सुर्खियों में बनी हुई थी। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें एक विज्ञापन के लिए कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट कंपनी ने साइन किया था। रिलीज हुए एड में मीरा का कॉन्फिडेंस किसी स्टार एक्टर से कम नहीं लग रहा था। एड वीडियो में मीरा बेबी बंप के साथ नजर आई थी।


एक दिन पहले ही मीरा ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी मीशा के साथ बेटे जैन कपूर की एक तस्वीर को शेयर किया थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर साझा की थी। इसके बाद यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आई। तस्वीर में जैन झूले में लेटे हुए दिखाई दिए तो वहीँ बड़ी बहन मीशा उनके पास खड़ी हो कर उनको देखती दिख रही हैं। इस फोटो में मीशा और जैन एक दुसरे के साथ काफी क्यूट लग रहे थे। वैसे आपको बता दें, यह पहली बार नहीं हैं जब बेटी मीशा के साथ मीरा नजर आई हो इससे पहले भी कई बार मीरा अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आईं हैं। लेकिन जब बच्चों के साथ मीरा आउटिंग पर दिखाई दी तो उन्होंने मीडिया के कैमरों को देखने के बाद अपने बच्चे का चेहरा अपने हाथ से छुपा लिया था।