Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी ये एक्ट्रेस कर रही हैं टीवी शो ‘मासूम’ से वापसी...

टीवी सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘बंधन’ के बाद मोनिका बेदी बहुत जल्द टीवी पर फिर से एक बार वापसी करने वाली हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: May 18, 2017 5:54 PM IST

अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी ये एक्ट्रेस कर रही हैं टीवी शो ‘मासूम’ से वापसी...

टीवी सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ और ‘बंधन’ के बाद मोनिका बेदी बहुत जल्द टीवी पर फिर से एक बार वापसी करने वाली हैं। जी हां, डॉन अबू सलेम की गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी टीवी सीरियल ‘मासूम’ से एक बार फिर छोटे पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। यह नया शो लाइफ ओके आएंगा। यह एक रिवेंज बेस्ड सीरियल होगा। इस शो में मोनिका नेगेटिव किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी। जिसमे मोनिका बदले की आग में जलता दिखाई देगा। वैसे आपको बता दें, अभी तक सीरियल के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली हैं। मोनिका के अलावा मनीष गोयल, रिकी पटेल और अमृता मुखर्जी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। [इसे भी पढ़े: 'रीमा लागू' की मौत से ‘नामकरण’ की स्टारकास्ट है सदमे में, उन्हें याद कर ऐसे जताया दुख...]

वैसे आपको बता दें, मोनिका बेदी की जिंदगी कॉन्ट्रोवर्शियल से भरपूर हैं। फर्जी पासपोर्ट मामले में वो भोपाल ISO जेल में थी। जिसके बाद ये खबर आयी थी कि, भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर पर कांग्रेस ने मोनिका के बाथरूम में कैमरे लगाने और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे। नवंबर 2010 में वे जेल से बाहर आईं थी। [इसे भी पढ़े: नच बलिए 8 में कुछ इस अंदाज में ‘रामदेव बाबा’ ने जमाया रंग, सामने आई तस्वीरें]

मोनिका ने दिए इंटरव्यू में कहा था, अबु से वो फोन पर बात करती थी, जिसके बाद हम दोस्त बन गए। उसने मुझे कहा था कि वो एक बिजनेसमैन है। दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए जब हम दुबई में मिले तब मुझे इस बात का एहसास हुआ की उसका असली नाम अबु सलेम है। मुझे इस बारे में बिलकुल भी नहीं पता थे कि आखिर अबु सलेम है कौन। मोनिका बेदी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में आई तेलुगु फिल्म ‘ताज महल’ से की थी। इस के अलावा वो पंजाबी फ़िल्में और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में मोनिका का नाम राहुल महाजन से जोड़ा जा रहा था।