रेन्समवेयर वायरस की चपेट में आए इश्कबाज़ नकुल मेहता, बैंक अकाउंट हुआ हैक

स्टार परिवार अवॉर्ड में बाजी मारने वाले इश्कबाज़ के अभिनेता नकुल अभी परिवार और दोस्तों संग मिलकर खुशियाँ मना ही रहे थे लेकिन लगता है नकुल की खुशियों पर किसी की नजर लग गई है

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: May 19, 2017 5:24 PM IST

इन दिनों रेन्समवेयर वायरस अटैक को लेकर हर जगह हडकंप मचा हुआ है। हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। हाल ही फूड एप जोमेटो भी हैक हो गया था जिसमें से कई डेटा चुरा लिए गए। इस वायरस से बचने के लिए तमाम तरह की हिदायतें दी जा रही है और हाल ही में साइबर अटैक से बचने के लिए देश भर के एटीएम भी बंद कर दिए गए थे। अब लगता है कि इस वायरस ने टीवी की दुनिया में एंट्री मार ली है। जी हाँ इश्कबाज़ के अभिनेता नकुल मेहता का बैंक अकाउंट हैक कर लिया गया है।

इंडिया फोरम पोर्टल के मुताबिक नकुल का बैंक अकाउंट हैक हो गया है। जब तक नकुल को इस बात का एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। नकुल के बैंक अकाउंट से कुछ पैसे भी निकाल दिए गए। हालांकि नकुल ने डीएन नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी है। साथ ही नकुल ने इसके बारे में मुबंई पुलिस को ट्वीट भी किया। नकुल के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने तुरंत जबाव दिया और उनको आस्वासन दिया कि वह इसके बारे में इन्वेस्टीगेट कर रहे है। इस ट्वीट को आप नीचे देख सकते है। [इसे भी पढ़ें- स्टार परिवार अवार्ड 2017 विनर लिस्ट: सुरभि चंदना, नकुल मेहता और दिव्यांका ने मारी बाजी]

nakuul 1nakuul 2

नकुल ने हाल ही में स्टार परिवार अवॉर्ड शो में कई अवॉर्ड जीतकर बाजी मारी है। नकुल इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर शो इश्कबाज़ और दिल बोले ओबेराय में नजर आते है। नकुल अभी परिवार और दोस्तों संग मिलकर खुशियाँ मना ही रहे थे लेकिन लगता है नकुल की खुशियों पर किसी की नजर लग गई है। खैर हम चाहते है कि जल्द से जल्द नकुल को इस मामले में राहत मिले।

Tags: