चार दिन बाद है 'इश्कबाज़' की टिया की शादी, नकुल मेहता ने दी खास अंदाज में बधाई

धारावाहिक 'इश्कबाज़' में टिया का किरदार निभाने वाली नवीना अपने व्बॉयफ्रेंड करनजीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। नवीना और करनजीत एक दूसरे को दो साल से डेट कर रहे थे

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: February 28, 2017 2:55 PM IST

धारावाहिक ‘इश्कबाज़’ में इन दिनों आप देख रहे है कि शिवाय (नकुल मेहता) और टिया (नवीना बोले) शादी होने वाली है। बता दें कि धारावाहिक में दुल्हन का जोड़ा पहनने के बाद अब नवीना असल जिदंगी में दुल्हनिया बनने वाली है। बता दें कि नवीना अपने व्बॉयफ्रेंड करनजीत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। नवीना और करनजीत एक दूसरे को दो साल से डेट कर रहे थे। [इसे भी पढ़ें- किसी परी से कम नजर नहीं आती है बेहद की इस अदाकारा की बेटी, देखें तस्वीरें]

बता दें कि नवीना और करनजीत की मुलाकात एक जिम में हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और इस दोस्ती को प्यार में बदलते देर ना लगी। नवीना और करनजीत 3 मार्च को सात फेरे लेंगे और इस दौरान नवीना धारावाहिक इश्कबाज़ से कुछ दिन का ब्रेक लेंगी। बता दें कि इन दिनों इस धारावाहिक में आप देखेंगे कि अनिका टिया और दुष्यंत के रिश्ते का सबके सामने पर्दाफाश कर देगी। टिया को अपनी गलती का अहसास होगा और वह अपने प्यार के पास दोबारा लौट जाएगी। धारावाहिक इश्कबाज़ में मुख्य रोल निभाने वाले नकुल मेहता ने नवीना को सोशल मीडिया पर खास अदांज में बधाई दी है। नकुल ने उन्हें यह बात भी याद दिलाई है कि चार दिन बाद वह सिगंल नहीं रहेंगी। उन्होंने अपनी और नवीना की एक तस्वीर के साथ बेहद ही शरारत भरी बधाई नवीना को दी। [इसे भी पढ़ें- गुरमीत चौधरी के साथ थाईलैंड में हुई लुट, हुआ लाखों का नुकसान]

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta) on

बता दें कि नवीना ने करनजीत के साथ प्रीवेंडिग शूट भी करवाया है। नवीना को धारावाहिक मिले जब हम तुम से पहचान मिली। ऐसी ही ढ़ेर सारी खबरों के लिए बने रहिए बॉलीवुडलाइफ के साथ।