Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

#DeepVeerKiShaadi: दीपिका-रणवीर को फराह खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जीवनभर के लिए रहेगा यादगार

फराह खान ने दीपिका-रणवीर को उनके हैंड इम्प्रेशन तोहफे में दिए है।

By: BollywoodLife  |  Published: November 15, 2018 12:21 PM IST

#DeepVeerKiShaadi: दीपिका-रणवीर को फराह खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जीवनभर के लिए रहेगा यादगार

6 साल तक चले लंबे अफेयर के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार एक दूजे के हो गए। इन दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज के मुताबिक हुई, इस शादी में घर के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर नए शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। शादी के बाद से ही इनके सभी फैंस काफी उत्साहित दिखे वहीं पूरा बॉलीवुड भी दोनों को बधाईयां देने के लिए उमड़ पड़ा। वैसे तो इस कपल ने शादी में किसी भी तरह के तोहफे लेने से इनकार कर दिया है लेकिन दीपिका-रणवीर की दोस्त और डायरेक्ट कोरियोग्राफर फराह खान ने तो इस जोड़े को एक ऐसा यादगार तोहफा गिफ्ट किया है, जिसे वो चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे। फराह का दिया तोहफा इस जोड़े की शादी की एक खास याद बन कर रहेगा।

दरअसल, फराह खान ने दीपिका-रणवीर को उनके हैंड इंम्प्रेशन तोहफे में दिए है। फराह ने ये हाथों के निशान इन दोनों से तब लिए थे जब कुछ समय पहले ये दोनों शादी का कार्ड देने फराह के घर आए थे। मशहूर कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जरसा ने इस कपल के हैंड इंम्प्रेशन्स को बड़ी खूबसूरती के साथ सांचे में ढाला है।

#DeepVeerKiShaadi: मेहंदी लगवा रही दीपिका के सामने रणवीर ने रखी ऐसी डिमांड, शर्म से लाल हो गई होने वाली दुल्हन

इसी बीच रणवीर और दीपिका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ भावना नजर आ रही है। ये तस्वीर उस समय की है जब अपने हैंड इंम्प्रेशन को प्रभावशाली बनाने के लिए इन स्टार कपल ने भावना से मुलाकात की थी। तस्वीर में दीपिका और रणवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि, शादी से पहले खुद दीपिका और रणवीर ने फराह खान के घर जा कर उनको शादी का न्योता दिया था। माना जा रहा है कि उसी समय फराह ने इन दोनों को यह तोहफा देने की तैयारी कर ली थी। फराह, दीपिका रणवीर की शादी के इस खास मौके को यादगार बनाना चाहती है जिसके चलते उन्होंने ये तैयारियां की थी।

इससे पहले भी फराह इसी तरह का शानदार तोहफा अपनी अच्छी दोस्त सानिया मिर्जा को दिया था। कुछ समय पहले ही सानिया मिर्जा मां बनी है और इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए फराह ने सानिया को यह गिफ्ट दिया था।

बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।