Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

#RIPRishiKapoor: बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक, देश के बाकी राजनेताओं ने भी कलाकार को किया याद

#RIPRishiKapoor: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर को याद किया है और कहा है कि वो उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे।

By: Rahul Sharma  |  Published: April 30, 2020 12:02 PM IST

#RIPRishiKapoor: बॉलीवुड कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक, देश के बाकी राजनेताओं ने भी कलाकार को किया याद

#RIPRishiKapoor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग कलाकारों में से एक ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने गुरुवार की सुबह अपनी अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर लम्बे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ थे और उन्हें बीती रात सांस लेने में आ रही दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर काफी समय से इस बीमारी के साथ दो-दो हाथ करते आ रहे थे लेकिन आज सुबह उन्होंने हार मान ली और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। ऋषि कपूर अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ खुले विचारों के लिए भी जाने जाते थे। उनका यही बेबाकपन लोगों को पसंद आता था। ऋषि कपूर की इस अदा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) भी कायल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ देर पहले ही ऋषि कपूर को याद करते हुए ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'ऋषि कपूर जी के कई रूप थे और वो जिंदादिल इंसान थे। वो एक कमाल के कलाकार थे। मैं उनके साथ अपनी चर्चाएं हमेशा याद करता रहूंगा। वो भारत की उन्नति के बारे में सोचते रहते थे और फिल्मों के दीवाने थे। मैं उनकी मृत्यु की खबर से काफी दुखी हूं। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति'

देश के बाकी राजनेताओं ने भी ऋषि कपूर को किया याद:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, 'मैं ऋषि कपूर जी की मृत्यु की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उन्होंने कई जनरेशन्स को एंटरटेन किया है। यह बहुत ही बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।'

ऋषि कपूर के परिवार ने कुछ देर पहले ही एक स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि कलाकार के दोस्तों और चाहनेवालों को घरों से बाहर निकलकर भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है। देश में लागू नियमों का सभी को पालन करना है।