पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 से ज्यादा जवानों के परिवारों के साथ पूरा भारत खड़ा हुआ है और हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें मदद पहुंचा रहा है। शहीद जवानों के परिवारों को मदद पहुंचाने में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में ही शहीद जवानों के घरवालों के लिए कुछ धनराशि मदद के लिए दान की है, जिसके बाद इंडस्ट्री के और भी कई अभिनेता आगे आ रहे हैं।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सभी 49 जवानों के परिवार वालों को अमिताभ बच्चन देंगे 5 लाख रुपये
अगर बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के ताजा ट्वीट की मानें तो फिल्म 'टोटल धमाल' की पूरी टीम शहीद जवानों को 50 लाख रुपये की धनराशि पहुंचाएगी। ट्वीट में तरण आदर्श ने बताया है कि, ‘फिल्म टोटल धमाल के क्रू, एक्टर्स और मेकर्स पुलवामा में शहीद हुए जवानों की परिवारों को 50 लाख रुपये की धनराशि दान करेंगे।’
Team #TotalDhamaal - the entire crew, actors and makers - donate ₹ 50 lakhs to families of soldiers who were martyred in the #Pulwama terror attack. #PulwamaAttack #PulwamaTerrorAttacks
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2019
पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ भी दान करेंगे 3 लाख रुपये
भारत के जाने-माने गायक दिलजीत दोसांझ पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 3 लाख रुपये की धनराशि दान करेंगे। दिलजीत दोसांझ ने इसके बारे में बात करते हुए बताया है कि, ‘हम लोग परिवारों का दुख तो दूर नहीं कर सकते हैं लेकिन उसे कम करने में थोड़ी मदद जरूर कर सकते हैं। इस समय हमें शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए। पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा हुआ है।’
पुलवामा आतंकी हमला
आपको बता दें 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के 49 जवानों की जान चली गई। जैसे ही मीडिया में ये खबर सामने आई पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी शहीद जवानों के साथ खड़े हो गए। कृति सेनॉन और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं ने तो ट्वीट के माध्यम से आम लोगों से शहीदों की परिवारों की मदद करने का आग्रह भी किया।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates