Housefull 4: बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने शुरू की हाउसफुल 4 की शूटिंग, इस तरह जाहिर की खुशी

'बाहुबली' में खलनायक के रोल से लाखों दिलों को जीतने वाले साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को फिल्म हाउसफुल 4 में रिप्लेस कर दिया हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: November 2, 2018 3:03 PM IST

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में खलनायक के रोल से लाखों दिलों को जीतने वाले साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को फिल्म हाउसफुल 4 में रिप्लेस कर दिया हैं। ये खबर तो अब पुरानी हो गई हैं लेकिन हम हमारे दर्शकों के लिए एक अपडेट खबर लेकर आए हैं। जिसे सुनकर आप ख़ुशी से झूमने लगेंगे। जी हां, राणा दग्गुबाती ने फिल्म हाउसफुल 4 के लिए शूटिंग शुरू कर दी हैं। इस की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दर्शकों को ट्विट करते हुए दिया हैं। राणा दग्गुबाती ने ट्विट करते हुए लिखा- 'Heading to the sets of Housefull 4. Shooting in Mumbai after a very long time!!' इसके साथ यह साबित होता हैं कि राणा दग्गुबाती फिल्म हाउसफुल 4 के शूटिंग के लिए मुंबई आए हुए है। उन्होंने इस फिल्म के लिए आज सुबह से शूटिंग शुरू कर दी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृर्ति खरबंदा और पूजा हेगड़े जैसे सितारें नजर आएंगे।

#MeToo से नाना पाटेकर के करियर को झटका, 'हाउसफुल 4' में नजर आएंगे राणा दग्गुबती, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

फिल्म हाउसफुल 4 में राणा दग्गुबाती कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब वो किसी फिल्म में कॉमेडी करते नजर आने वाले हैं। बात दें, पहले नाना पाटेकर इस रोल के लिए चुने गए थे लेकिन अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन तनुश्री दत्ता ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद फिल्म मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

बात दें, तनुश्री दत्ता के साथ यह हादसा साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुआ था। तनुश्री दत्ता के मुताबिक, हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर वो एक गाने के शूटिंग के लिए पहुंची थी। जहां पर नाना पाटेकर भी थे। तनुश्री के अनुसार, फिल्म के सेट पर उस वक्त उनका कोई सीन शूट नहीं होना था। इसके बावजूद नाना बिना वजह सेट पर थे। इस दौरान वो तनुश्री को छूने की भी कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद तनुश्री सेट छोड़ कर चली गई और उन्होंने फिल्म की शूटिंग करने से मना कर दिया। सिर्फ नाना पाटेकर ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माता साजिद खान को भी फिल्म से बाहर कर दिया था।