Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

#DeepVeerKiShaadi: शादी का न्योता ना मिलने पर रणवीर-दीपिका से नाराज हुए अनिल कपूर, दिल का दर्द बनकर छलका ये दुःख

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज इटली में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 14, 2018 4:26 PM IST

#DeepVeerKiShaadi: शादी का न्योता ना मिलने पर रणवीर-दीपिका से नाराज हुए अनिल कपूर, दिल का दर्द बनकर छलका ये दुःख

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज इटली में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों ने अपनी शादी में बेहद करीबी लोगों को शादी का न्योता दिया था। इसी बीच अब खबर आ रही हैं की रणवीर-दीपिका की शादी का इनविटेशन न मिलने से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर नाराज हो गए है। बता दें, रणवीर सिंह से अनिल कपूर का पारिवारिक संबंध हैं। रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई बहन हैं। पिंकविला में छपे In.Com की रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने प्राइवेट शादी कर ली हैं। शादी में इन दोनों ने शाहरुख खान, फराह खान और संजय लीला भंसाली को इनवाइट किया था। लेकिन अनिल कपूर और उनके परिवार वालों को इन दोनों ने अपनी शादी में नहीं भुलाया।

#DeepVeerKiShaadi: मेहंदी लगवा रही दीपिका के सामने रणवीर ने रखी ऐसी डिमांड, शर्म से लाल हो गई होने वाली दुल्हन

इटली में जहां रणवीर और दीपिका शादी के बंधन में बंधने गए हुए हैं तो वहीँ अनिल कपूर और उनका पूरा परिवार लंदन में छुट्टियां मनाने गया हुआ है। पिछले दिनों खबर आई थी की दीपवीर की शादी में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को न्योता दिया गया हैं। आज दीपिका-रणवीर की शादी कोंकणी रीति-रिवाज से संपन्न हो गई हैं। कल यानी 15 नवंबर को यह दोनों सिंधी रीति से शादी करने वाले हैं। पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी करने का फैसला लिया।

खबर के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले गहनों का भी इंश्योरेंस करवाया है। और तो और शादी के वेन्यू के नजदीक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसी भी मेहमान को मोबाइल साथ लाने की इजाजत नहीं दी गई हैं। शादी के बाद रणवीर और दीपिका भारत में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए मुंबई और बैंगलोर में रिसेप्शन देंगे।

बॉलीवुड और टीवी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।